यूपीएससी बोर्ड की बैठक 9 साल बाद जयपुर में, 15 नाम लिफाफे में बंद

Jageshwar prasad | Sept 24, 2026, 16:48 IST
Share
19 साल बाद दिल्ली नहीं जयपुर में UPSC बोर्ड बैठक
19 साल बाद दिल्ली नहीं जयपुर में UPSC बोर्ड बैठक

राजस्थान में 9 साल बाद यूपीएससी बोर्ड की बैठक दिल्ली की बजाय जयपुर में हुई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की पहल पर बुधवार को सचिवालय में बैठक हुई। RAS से IAS में प्रमोशन के 15 नाम लिफाफे में बंद कर सील किए गए।

समझें क्या है पूरा मामला

  • 19 साल बाद दिल्ली नहीं जयपुर में UPSC बोर्ड बैठक।
  • RAS से IAS प्रमोशन के 15 नाम लिफाफे में सील।
  • 18 रिक्त पदों के लिए 54 नाम दिल्ली भेजे।
  • मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की पहल से जयपुर में बैठक।
  • 1998 और 1999 बैच के 18 RAS अफसरों पर मंथन।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रमोशन का इंतजार कर रहे अफसरों के लिए बड़ी खबर है। 2017 के बाद 9 साल के अंतराल के बाद यूपीएससी बोर्ड की बैठक दिल्ली की बजाय जयपुर में हुई।

बुधवार को सचिवालय में हुई इस बैठक में 18 रिक्त IAS पदों पर प्रमोशन के लिए 54 RAS अफसरों के नामों पर विचार हुआ। इनमें से 15 नामों को लिफाफे में बंद कर दिल्ली भेजा गया है।

9 साल बाद जयपुर में हुई बैठक

यूपीएससी बोर्ड की बैठक आमतौर पर दिल्ली में होती है। आखिरी बार 22 जून 2017 को जयपुर में बैठक हुई थी। तब 16 रिक्त पदों पर प्रमोशन की अनुशंसा की गई थी। इस बार राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की पहल पर बोर्ड को जयपुर लाने का टास्क पूरा हुआ।

बुधवार को सचिवालय में हुई बैठक पर ब्यूरोक्रेसी की नजर टिकी रही। खासकर RAS अधिकारियों में इस बैठक को लेकर दिनभर चर्चा रही। 2025 की रिक्तियों के हिसाब से 18 पदों पर स्टेट सिविल सेवा से IAS में प्रमोशन होना है।

54 नामों की स्क्रूटनी, 15 लिफाफे में सील

नियम के अनुसार रिक्त पदों के 3 गुना नाम भेजे जाते हैं। 18 पदों के लिए 54 नामों के लिफाफे बंद कर दिल्ली भेजे गए हैं। इन्हीं 54 में से फाइनल 18 का चयन होगा।

इन 54 में ही राजस्थान सेवा के 15 नाम भी शामिल हैं, जिन्हें लिफाफे में बंद कर सील किया गया है। सूत्रों के अनुसार बोर्ड ने स्क्रूटनी के बाद पात्रता और ACR के आधार पर नामों को शॉर्टलिस्ट किया।

कौन हैं 18 दावेदार, 15 बनेंगे IAS

बैठक में 1998 और 1999 बैच के RAS अफसरों पर विचार हुआ। इसमें 1998 बैच के 15 और 1999 बैच के 3 अफसर शामिल हैं।

1998 बैच में मेघना चौधरी, ओमप्रकाश जैन, राजेश सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, महेंद्र शर्मा, अंजू राजपाल, विवेक कुमार, मदनलाल नेहरा, दिनेश कुमार जांगिड़, पूनम प्रसाद सागर, उम्मेद सिंह और महावीर खराड़ी के नामों पर चर्चा हुई।

1999 बैच में डॉ. भागचंद बधाल, असलम शेर खान और नरेंद्र कुमार बंसल के नाम शामिल हैं। इन 18 में से 15 का IAS में प्रमोशन होना है।

3 पुराने लिफाफे नहीं खुले

बैठक में 3 पुराने मामलों को भी रखा जाना था, लेकिन उनके लिफाफे नहीं खोले गए। इसमें अरुण प्रकाश शर्मा, रामस्वरूप और गोपाल राम बिरदा के मामले शामिल हैं। इन पर विचार लंबित रखा गया है।

अब इन 54 नामों की फाइल दिल्ली जाएगी, जहां यूपीएससी फाइनल 18 नामों पर मुहर लगाएगा।

ये खबर भी पढे़:-

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव: जयपुर सहित 147 शहरी निकायों में वोटिंग शुरू

जयपुर टूरिस्ट गाइड हत्याकांड: पुलिस ने आरोपियों का बाजार में निकाला जुलूस

मृत्यु प्रमाण पत्र के नियम में किया बदलाव, अब नहीं लगाने पड़ेंगे निगम के चक्कर

नौकरी मिली, परेशानी नहीं गई: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कहीं वार्ड बॉय तो कहीं कुक-चौकीदार की ड्यूटी से परेशान

Tags:
  • जयपुर
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा
  • राजस्थान प्रशासनिक सेवा
  • मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
  • यूपीएससी बोर्ड
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड