जयपुर टूरिस्ट गाइड हत्याकांड: पुलिस ने आरोपियों का बाजार में निकाला जुलूस

Jageshwar prasad | Sept 11, 2026, 08:51 IST
Share
आमेर गाइड हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी आजम खान का निकाला जुलूस
आमेर गाइड हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी आजम खान का निकाला जुलूस

आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की चाकू से हत्या के आरोपी आजम खान का पुलिस ने बाजार में जुलूस निकाला। मामूली विवाद में हुई इस हत्या से इलाके में आक्रोश है। बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने परिवार को सांत्वना दी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।

समझें क्या है पूरा मामला

  • आमेर गाइड हत्याकांड, पुलिस ने आरोपी का बाजार में निकाला जुलूस।
  • चाकू से हत्या के आरोपी को पैदल पूरे बाजार में घुमाया।
  • मामूली विवाद में गाइड की हत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।
  • मनीष सोनी की हत्या, 12 सितंबर को बेटी का जन्मदिन था।
  • सतीश पूनिया ने परिवार को बंधाया ढांढस, बुलडोजर कार्रवाई की मांग।
आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड के आरोपी आजम खान का पुलिस ने गुरुवार को बाजार में जुलूस निकाला। आमेर थाना पुलिस भारी जाप्ते के साथ आरोपी को पैदल पूरे बाजार में लेकर घूमी।

इस दौरान आरोपी लंगड़ाते हुए चलता नजर आया, जिसे देखकर बाजार में मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

मामूली विवाद में हुई इस हत्या से इलाके में आक्रोश फैला हुआ है। मृतक की 8 और 2 साल की दो बेटियां हैं। बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने परिवार को सांत्वना दी और आरोपी के घरवालों ने बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।

कैसे हुई हत्या

आमेर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा के अनुसार, सोमवार को टूरिस्ट को ले जाने की बात को लेकर जीप चालक और टूरिस्ट गाइड के बीच विवाद हुआ था। आपस में झगड़ा होने के बाद चाकूबाजी हो गई।

घायल टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी को इलाज के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

परिवार पर दुखों का पहाड़

मृतक टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी के परिजनों ने बताया कि उनके दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। बड़ी बेटी 8 साल की है और छोटी बेटी की उम्र केवल 2 वर्ष है। छोटी बेटी का 12 सितंबर को दूसरा जन्मदिन है।

वह अपनी बेटी के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन उससे पहले ही वह दुनिया से चले गए। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सतीश पूनिया ने बंधाया ढांढस

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने बुधवार को मृतक टूरिस्ट गाइड के घर पहुंचकर परिवारजनों को सांत्वना दी। मृतक की पत्नी और परिवार के सदस्यों ने डॉ. पूनिया को अपनी पीड़ा बताई।

परिजनों ने आरोपी के घर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। साथ ही अपने परिवार और आमेर महल के टूरिस्ट गाइडों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग रखी। डॉ. पूनिया ने मौके पर ही आमेर थानाधिकारी से बातचीत करके अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:-

आमेर गाइड हत्याकांड: स्थानीय विधायक की गैरमौजूदगी पर सवाल, भाजपा MLA बालमुकुंद ने कसा तंज

आमेर में गाइड की हत्या पर उबाल: बाजार-महल बंद, सड़क पर धरना; 50 लाख की मदद पर बनी सहमति

आमेर गाइड हत्याकांड: प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन, न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

आमेर में टूरिस्ट गाइड की मौत पर बवाल, बाजार बंद: किले तक जीप ले जाने से रोका तो मारा था चाकू

Tags:
  • सतीश पूनिया
  • हत्याकांड
  • टूरिस्ट गाइड
  • आमेर महल
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस