/sootr/media/media_files/2026/02/16/2-year-2026-02-16-18-46-32.jpg)
Photograph: (the sootr)
News In Short
- वसुंधरा राजे ने पहली बार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की।
- बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित सभा की रणनीति पर चर्चा हुई।
- सीएम भजनलाल शर्मा ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
- बीकानेर संभाग में संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों पर रणनीति बनी।
- वसुंधरा राजे की बैठक में बीजेपी के कई बड़े नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।
News In Detail
राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा से मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहली बार सोमवार (16 फरवरी) को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचीं। यह मुलाकात पार्टी के भीतर समन्वय और एकजुटता का संदेश देने के लिहाज से अहम मानी जा रही है। इससे पहले, भजनलाल शर्मा वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्रित्व काल में सीएम आवास पर कई बार मुलाकात कर चुके थे। लेकिन, सीएम के रूप में भजनलाल के कार्यकाल में वसुंधरा पहली बार मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचीं।
आज मुख्यमंत्री निवास पर बीकानेर और जोधपुर संभाग के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 16, 2026
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाले केंद्रीय बजट तथा विकसित भारत के साथ कदम मिलाकर विकसित राजस्थान के निर्माण हेतु राज्य सरकार के बजट की… pic.twitter.com/8WoDH6XB8W
बैठक में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आवास पर बीजेपी नेताओं का जमघट था। जहां कई बड़े नेता, विधायक और मंत्री मौजूद थे। वसुंधरा राजे की उपस्थिति में बीजेपी नेताओं की बैठक एक चर्चा का विषय बना हुआ हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक पार्टी में आपसी समन्वय और रणनीतिक दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अहम रही।
पीएम मोदी की सभा पर रणनीति
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित सभा के संबंध में रणनीति पर चर्चा की गई। इस सभा की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी और अधिकतम जनसंपर्क पर विशेष मंथन हुआ। हालांकि, पंचायत चुनाव के लिए बनी रणनीति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
बूथ मैनेजमेंट पर ध्यान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर संभाग की संगठनात्मक बैठक के दौरान आगामी चुनावों और प्रधानमंत्री की सभा को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और ग्राउंड जीरो से फीडबैक लेने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और विकसित राजस्थान हमारा सामूहिक लक्ष्य है।
बैठक में कौन-कौन थे मौजूद
इस बैठक में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, धरोहर संरक्षण एवं प्रोत्साहन प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, विधायक जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति और स्थानीय मुद्दों पर फीडबैक लिया गया। बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी ने सड़कों और अन्य स्थानीय समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। बैठक को बीकानेर संभाग में संगठन को और अधिक सक्रिय करने तथा प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार के कामों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाना और बूथ स्तर तक संवाद बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
ये भी पढे़:-
राजस्थान के ऊंट-भेड़ों की आवाजाही के लिए एमपी में नया कॉरिडोर, अब आसानी से छत्तीसगढ़ तक जा सकेंगे
Weather Update : मध्यप्रदेश में सर्दी, छत्तीसगढ़ में गर्मी: राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा तय, 23,500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की राह होगी सुगम
राजस्थान के इस बड़े रेलवे प्रोजेक्ट पर हाई कोर्ट की रोक, भूमि अवाप्ति से जुड़ा है मामला
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us