राजस्थान चुनाव में रशियन लड़कियों का ठुमके लगाते वीडियो वायरल, जानिए ये बालाएं किसके लिए मांग रहीं वोट

BP Shrivastava | Nov 25, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान चुनाव में रशियन लड़कियों का ठुमके लगाते वीडियो वायरल, जानिए ये बालाएं किसके लिए मांग रहीं वोट
राजस्थान चुनाव में रशियन लड़कियों का ठुमके लगाते वीडियो वायरल, जानिए ये बालाएं किसके लिए मांग रहीं वोट

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान कई रंग देखने को मिले। उनमें से शुक्रवार, 25 नवंबर यानी वोटिंग के दिन रशियन लड़कियों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

JAIPUR. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान कई रंग देखने को मिले। उनमें से शुक्रवार, 25 नवंबर यानी वोटिंग के दिन रशियन लड़कियों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये रशियन लड़कियां राजस्थानी ड्रेस में नाचते-गाते हुए वोट मांग रही हैं और एक पार्टी के एक प्रत्याशी को वोट देने की अपील कर रही हैं। ये 33 सेकंड का वीडियो राजस्थान में खूब वायरल हो रहा है।

यहां बता दें, राजस्थान विधानसभा चुनाव में 200 सीटों में से 199 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ।

बीजेपी के लिए मांग रही वोट

राजस्थानी वेशभूषा (पीली लूगड़ी और घाघरा) में तीन रशियन लड़कियां वीडियो वोट के लिए अपील करती दिखाई गई हैं। साथ में मैसेज भी किए गए हैं। वायरल वीडियो में बीजेपी के लिए वोट मांगने वाली इन लड़कियों को रशियन बताया जा रहा है। वीडियो में आवाज से भी लग रहा है, वे रशियन ही हैं, क्योंकि वे हिंदी का उच्चारण स्पष्ट नहीं कर पा रही हैं। सवाई माधोपुर से बीजेपी प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा के समर्थन में तीनों लड़कियां अपील कर रही हैं।

देसी अंदाज में विदेशी बालाओं के चर्चे

बीजेपी के लिए वोट करने का चुनाव प्रचार वाला ये वीडियो खूब वायरल हुआ है। वोट मांगने वाली लड़कियां राजस्थानी ड्रेस में नजर आ रही हैं। देसी अंदाज में इन विदेशी महिलाओं का वीडियो गांव-शहर में भी जमकर चर्चा में बना हुआ है।

सांसद किरोड़ी लाल ने भी शेयर किया

रशियन बालाओं के वोट मांगने का यह वीडियो सवाई माधोपुर से बीजेपी प्रत्याशी और सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने भी शेयर किया है। बता दें कि सवाई माधोपुर से किरोड़ी लाल के चुनाव मैदान में आने के बाद बीजेपी की ही बागी महिला प्रत्याशी आशा मीणा ने उन्हें कड़ी चुनौती दी है। इन चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को आएगा।

Tags:
  • Rajasthan News
  • Jaipur News
  • राजस्थान न्यूज
  • जयपुर समाचार
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Video of Russian girls dancing in Rajasthan goes viral
  • Video of Russian girls
  • राजस्थान में रशियन लड़कियों का नाचते वीडियो वायरल
  • रशियन लड़कियों का वीडियो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई