कोर्ट ने किया फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट को जमानत देने से इनकार, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला

राजस्थान हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी की जमानत को इनकार करते हुए उनकी जमानत खारिज कर दी हैं। फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप।

author-image
Ashish Bhardwaj
New Update
vikram

Photograph: (the sootr)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

News In Short 

  • राजस्थान हाईकोर्ट ने फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को जमानत देने से इनकार कर याचिका खारिज कर दी है।
  • दोनों पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप हैं।
  • मामले में जांच जारी है और जमानत देने से गवाहों पर दबाव पड़ सकता है।
  • आरोपी ने गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की, इससे जमानत नहीं दी गई।
  • मामले में बैंक खातों की जांच भी की जा रही हैं। 

News In Detail

राजस्थान हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट और महबूब अंसारी के जमानत देने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दी। तीनों पर धोखाधड़ी के आरोप हैं। जस्टिस विनोद कुमार भारवनी की बेंच ने माना कि मामले में जांच अभी जारी है।  इस समय जमानत देने से गवाहों पर दबाव डाला जा सकता है। इससे जांच प्रभावित हो सकती है।

30 करोड़ धोखाधड़ी के हैं आरोप

राजस्थान के उदयपुर में इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने विक्रम भट्ट सहित आठ लोगों पर 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया हैं। डॉ. मुर्डिया का आरोप है कि विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी ने उन्हें चार फिल्मों के निर्माण के लिए 47 करोड़ रुपये की रकम ली गई। लेकिन इसके बाद केवल दो फिल्में रिलीज कीं थी। और अन्य दो फिल्मों पर कोई काम नहीं हुआ। आरोप है कि 25 करोड़ रुपये की रकम फिल्म "महाराणा-रण" के नाम पर हड़प ली गई।

जमानत का विरोध

विशिष्ट लोक अभियोजक ने जमानत आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि आरोपियों ने 4 करोड़ 23 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की और अपराधी सक्रिय रूप से गवाहों पर दबाव बना रहे हैं। अभियोजक ने यह भी कहा कि मामले में महत्वपूर्ण जांच बाकी है, और यदि जमानत दी जाती है तो गवाहों को  प्रभावित किया जा सकता हैं।

अदालत ने क्या कहा?

राजस्थान हाई कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज करते हुए यह निर्णय दिया कि इस समय जमानत देना उचित नहीं है। कोर्ट ने कहा कि मामले में पूरी जांच के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

राज्य की कानूनी व्यवस्था में चुनौती

यह मामला फिल्म उद्योग में हो रही धोखाधड़ी की गंभीरता को उजागर करता है और राज्य की कानूनी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। हाईकोर्ट का यह फैसला महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह दिखाता है कि उच्च न्यायपालिका गंभीर आरोपों में निष्पक्ष निर्णय ले रही है। ताकि आरोपी गवाहों को प्रभावित न कर सकें।

कौन है विक्रम भट्ट 

विक्रम भट्ट एक प्रमुख भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और अभिनेता हैं, जो खासतौर पर अपनी हॉरर फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी फिल्मों में 'राज़'  सीरीज, 'गुलाम', '1920' और 'हॉन्टेड - 3D' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने वेब सीरीज के क्षेत्र में भी काम किया है। वह फिल्म निर्माता महेश भट्ट के परिवार से ताल्लुक रखते हैं और भारतीय सिनेमा में सफल हॉरर और थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

ये भी पढे़:-

एमपी, सीजी और राजस्थान में बारिश का अलर्ट, तीनों राज्यों में शीतलहर के साथ और बढ़ेगी ठंड

विधानसभा में रविंद्र सिंह भाटी का आरोप: पश्चिम राजस्थान में 50 लाख खेजड़ी काटने की तैयारी

राजस्थान में 804 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं से ग्रेजुएट तक करें अप्लाई

गूगल की मदद से 30 साल बाद फ्रांसीसी दंपती पहुंचे राजस्थान के गांव, जानें क्या है मामला

राजस्थान हाई कोर्ट जमानत धोखाधड़ी फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट
Advertisment