राजस्थान की श्रीकरणपुर सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग, कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के बाद स्थगित हुए थे चुनाव, 8 जनवरी को आएगा रिजल्ट

BP Shrivastava | Dec 05, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान की श्रीकरणपुर सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग, कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के बाद स्थगित हुए थे चुनाव, 8 जनवरी को आएगा रिजल्ट
राजस्थान की श्रीकरणपुर सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग, कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के बाद स्थगित हुए थे चुनाव, 8 जनवरी को आएगा रिजल्ट

कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण स्थगित हुए श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर सीट का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया।

JAIPUR. कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण स्थगित हुए श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर सीट का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। जिसमें 12 से 19 दिसंबर तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 20 दिसंबर को नामांकनों की जांच होगी। 22 दिसंबर तक नाम वापस लिए जाएंगे। 5 जनवरी को वोटिंग और 8 जनवरी को काउंटिंग होगी। चुनाव के लिहाज से श्रीगंगापुर जिले में आचार संहिता लागू हो गई है।

कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह के निधन से रद्द हुआ था चुनाव

कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के 19 नवंबर को निधन के बाद इस सीट पर चुनाव रद्द किए गए थे। इसके कारण 25 नवंबर को 199 सीटों पर ही चुनाव हुए थे। अब बची हुई एक श्रीकरणपुर सीट पर 5 जनवरी को चुनाव होंगे।

कांग्रेस दिवंगत प्रत्याशी कुन्नर के परिवार को दे सकती है टिकट

श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस दिवंगत विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे या पत्नी को टिकट दे सकती है। कांग्रेस ने पिछली बार हुए उप चुनावों में नेताओं के परिवारों के सदस्य को टिकट दिए थे। कांग्रेस को सहानुभूति कार्ड खेल का उप चुनावों में फायदा भी मिला था। पिछली बार जिन विधायकों का निधन हुआ, उनमें उनके बेटे या पत्नी को टिकट दिया। सुजानगढ़ में मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन के बाद उनके बेटे मनोज कुमार वल्लभनगर से गजेंद्र शक्तावत की पत्नी प्रीति शक्तावत, सहाड़ा से कैलाश त्रिवेदी की पत्नी गायत्री त्रिवेदी, सरदारशहर से भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को टिकट दिया था।

तीन चुनावों से बना हुआ संयोग

राजस्थान में पिछले तीन चुनावों से लगातार यह संयोग बना हुआ है कि 200 सीटों पर एक साथ वोटिंग नहीं होती। 2013 में चूरू और 2018 में रामगढ़ से बसपा उम्मीदवार के निधन की वजह से उन सीटों पर बाद में चुनाव हुए थे।

साल 2013-18 में बसपा कैडिंडेट्स के निधन से हुआ था इलेक्शन स्थगित

2013 के विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले चूरू से बसपा उम्मीदवार जेपी मेघवाल का निधन हो गया था, इसलिए चूरू में नई सरकार बनने के बाद वोटिंग हुई थी, इस चुनाव में राजेंद्र राठौड़ जीते थे। वहीं, 2018 में अलवर के रामगढ़ से बसपा उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह के निधन की वजह से चुनाव स्थगित हुआ था। रामगढ़ सीट पर गहलोत सरकार बनने के बाद चुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस उम्मीदवार सफिया जुबैर जीतीं थी।

श्रीकरणपुर सीट का चुनाव शेड्यूल

  • अधिसूचना और नामांकन की शुरुआत- 12 दिसंबर 2023 (मंगलवार)
  • नामांकन की आखिरी तारीख- 19 दिसंबर 2023 (मंगलवार)
  • नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी- 20 दिसंबर 2023 (बुधवार)
  • नाम वापसी की अंतिम तारीख- 22 दिसंबर 2023 (शुक्रवार)
  • मतदान 5 जनवरी (शुक्रवार)
  • मतगणना 8 जनवरी (सोमवार)

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Elections on Srikaranpur seat were postponed on January 5 due to death of Congress candidate
  • counting on January 8
  • schedule for Srikaranpur seat announced
  • श्रीकरणपुर सीट पर चुनाव 5 जनवरी को
  • कांग्रेस प्रत्याशी के निधन से हुए थे स्थगित
  • काउंटिंग 8 जनवरी को
  • श्रीकरणपुर सीट का कार्यक्रम घोषित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज