ऐसा क्या खाते हैं नाश्ते में सासंद से विधायक बने राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जानकर रह जाएंगे दंग

Pooja Kumari | Dec 07, 2023, 24:00 IST
Share
ऐसा क्या खाते हैं नाश्ते में सासंद से विधायक बने राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जानकर रह जाएंगे दंग
ऐसा क्या खाते हैं नाश्ते में सासंद से विधायक बने राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जानकर रह जाएंगे दंग

राजस्थान के बीजेपी विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ चुनाव जीतने के बाद प्रदेश के माफियाओं को लेकर आक्रामक होते नजर आए। उन्होंने माफियाओं को खुली चेतावनी दी।

JAIPUR. राजस्थान के बीजेपी विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जयपुर की झोटवाड़ा सीट से चुनाव जीतने के बाद प्रदेश के माफियाओं को लेकर आक्रामक होते नजर आए। बता दें कि बीजेपी विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का एक वीडियो सामने आया हैं। इस वीडियो में वे कहते हैं कि मैं इन माफियाओं नाश्ते में खाता हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जितने भी माफिया हैं यहां, वो कान खोलकर सुन लें, रोक सकते हो तो रोक लो, नहीं तो सभी माफिया को नाश्ते में खाऊंगा। इनको ढूंढ़-ढूंढ़कर निकालूंगा। कानून के माध्यम से इनको खत्म कर दूंगा। साथ ही इस वीडियो में वह अपने समर्थकों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं।

राज्यवर्धन ने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी को हराया

बता दें कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। चुनावी परिणाम आते ही जीतने वाले बीजेपी के नए-नए विधायकों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। बीजेपी के बालमुकुंद आचार्य जयपुर की हवामहल सीट से चुनाव जीते हैं। वहीं अब पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह माफिया को नाश्ते में खाने की बात कर रहें हैं। बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा सीट से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में राठौड़ को बंपर वोटों से जीत मिली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी को प्रचंड बहुमत से हराया है।

बालमुकुंद का भी वीडियो हो चुका है वायरल

बालमुकुंद आचार्य विधायक बनने के 24 घंटे बाद ही सड़कों पर लगने वाले नॉनवेज फूड के ठेले बंद कराने पहुंच गए थे उनका वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें वो कहते सुनाई दे रहे थे कि शाम तक सभी गलियां साफ हो जानी चाहिए। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही बालमुकुंद आचार्य ने इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा था कि ये हिन्दू-मुस्लिम की बात नहीं है। इसी के साथ पांच कारण भी गिनाए थे।

Tags:
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  • Rajyavardhan Singh Rathore
  • Rajasthan Assembly Election 2023
  • Rajasthan Assembly Result 2023
  • What does Rajyavardhan eat for breakfast? राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • राजस्थान विधानसभा परिणाम 2023
  • नाश्ते में क्या खाते हैं राज्यवर्धन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज