'मैं एक कंकड़ हूं, घड़ा फोड़ दूंगा', सिर्फ 9 दिन में BJP से बगावत कर निर्दलीय चुनाव जीतने वाले रवींद्र भाटी कौन

Pooja Kumari | Dec 04, 2023, 24:00 IST
Share
'मैं एक कंकड़ हूं, घड़ा फोड़ दूंगा', सिर्फ 9 दिन में BJP से बगावत कर निर्दलीय चुनाव जीतने वाले रवींद्र भाटी कौन
'मैं एक कंकड़ हूं, घड़ा फोड़ दूंगा', सिर्फ 9 दिन में BJP से बगावत कर निर्दलीय चुनाव जीतने वाले रवींद्र भाटी कौन

शिव सीट से चुनाव जीतने वाले 26 साल के युवा रवींद्र सिंह भाटी है जिन्होंने बीजेपी-कांग्रेस के कद्दावर नेताओं को धूल चटा दी है।

JAIPUR. विधानसभा चुनाव के परिणाम अब सामने आ चुके हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि वहां राज तो बदला, लेकिन रिवाज नहीं बदला। बीजेपी ने सत्ता में वापसी कर ली है, लेकिन इन सब के बीच एक प्रत्याशी काफी चर्चे में है। जो कि शिव सीट से चुनाव जीतने वाले केवल 26 साल के युवा रवींद्र सिंह भाटी है जिन्होंने बीजेपी-कांग्रेस के कद्दावर नेताओं को प्रचंड बहुमत से मात दी।

बीजेपी की 115 सीटों पर जीत

बता दें कि बीजेपी ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की और 115 सीट अपने नाम किए। इस विधानसभा चुनाव में शिव सीट पर 26 साल के युवक रवींद्र सिंह भाटी ने बीजेपी और कांग्रेस को 3950 वोटों से पछाड़ते हुए बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी में शामिल होने के बाद महज 9 दिनों में बागी हुए रवींद्र भाटी ने अपने पहले ही चुनाव में बाजी मारी ली। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'वो एक कंकड़ हैं और इस बार घड़ा फोड़ देंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने जो कहा वो करके भी दिखाया।

टिकट न मिलने पर लिया निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रवींद्र सिंह भाटी ने 28 अक्टूबर 2023 को BJP ज्वाइन की थी। इसके बाद ही वो सिर्फ नौ दिनों बाद बागी हो गए। शिव विधानसभा सीट पर रवींद्र सिंह भाटी ने बीजेपी के स्वरूप सिंह खारा, कांग्रेस के अमीन खां जैसे कद्दावर नेताओं को धूल चटाकर मैदान में बाजी मार ली। साल 2018 में कांग्रेस के टिकट पर अमीन खां यहां से विधानसभा चुनाव जीते थे। जानकारी के मुताबिक भाटी ने बीते साल ‘रन फॉर रेगिस्तान’ नाम की मैराथन निकालकर हजारों की संख्या में युवाओं को इकठ्ठा कर अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया था लेकिन बीजेपी ने जब टिकट देने से इनकार किया तो वो महज 9 दिनों में बागी हो गए। इसके बाद रवींद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया और सेब के चुनाव चिह्न पर जीत हासिल कर मीडिया की सुर्खियां बन गए हैं।

Tags:
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Ravindra Singh Bhati
  • Rajasthan Assembly Result
  • Rajasthan Assembly Election
  • Ravindra Singh Bhati BJP
  • रवींद्र सिंह भाटी
  • राजस्थान विधानसभा रिजल्ट
  • रवींद्र सिंह भाटी बीजेपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज