राजस्थान में वफादार सिपहसलारों का टिकट कटने पर भी किस वजह से चुप हैं वसुंधरा, सिर्फ प्रोफाइल पिक्चर बदली, क्या हैं इसके मायने?

Chandresh Sharma | Oct 13, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में वफादार सिपहसलारों का टिकट कटने पर भी किस वजह से चुप हैं वसुंधरा, सिर्फ प्रोफाइल पिक्चर बदली, क्या हैं इसके मायने?
राजस्थान में वफादार सिपहसलारों का टिकट कटने पर भी किस वजह से चुप हैं वसुंधरा, सिर्फ प्रोफाइल पिक्चर बदली, क्या हैं इसके मायने?

बीजेपी अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुकी है, खास बात यह है कि पहली फेहरिस्त में जिस प्रकार से वसुंधरा राजे के समर्थकों के टिकट काटे गए हैं। उसके बाद भी महारानी की चुप्पी अप्रत्याशित बताई जा रही है।

JAIPUR. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुकी है, खास बात यह है कि पहली फेहरिस्त में जिस प्रकार से वसुंधरा राजे के समर्थकों के टिकट काटे गए हैं। उसके बाद भी महारानी की चुप्पी अप्रत्याशित बताई जा रही है। राजस्थान के चुनाव का होलसोल कमांड पीएम मोदी ने अपने हाथों में ले रखा है, पहली वजह तो यही है, इसी बीच अपने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर बदली हुई तस्वीर के भी मायने निकाले जाने लगे हैं।

क्या है इस नीले रंग का राज?

राजस्थान में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद वसुंधरा राजे के एक्स पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलने की चर्चा हो रही है। इस तस्वीर में नीले रंग का बैकग्राउंड है जिसमें धवल अक्षरों में राजस्थान लिखा हुआ है। किनारे कमल का चिन्ह हैं और बैकग्राउंड पर कमल के चिन्ह के वाटर मार्क हैं। हालांकि उनके दफ्तर की टीम का कहना है कि प्रोफाइल पिक तो सितंबर महीने में ही बदल दिया गया था। लेकिन पहली लिस्ट आने और वसुंधरा की चुप्पी के चलते लोगों का ध्यान अब इस प्रोफाइल पिक पर गया है।

इन वफादारों के कटे टिकट

बीजेपी की पहली लिस्ट में वसुंधरा राजे के खासमखास माने जाने वाले नरपत सिंह राजवी, राजपाल और अनिता सिंह के टिकट काट दिए गए हैं। तीनों नेताओं ने इस फैसले का जमकर विरोध किया। राजवी ने दीया कुमारी के खिलाफ तीखा बयान दे डाला। अनिता सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी हैं तो राजपाल भी विरोध जता चुके हैं फिर भी इस बाबत वसुंधरा राजे के मुंह से एक शब्द नहीं फूटा है।

पिछले चुनाव का सबक

दरअसल बीते विधानसभा चुनाव में राजस्थान में यह नारा लगा था कि बीजेपी से बैर नहीं पर वसुंधरा तेरी खैर नहीं। दूसरी ओर प्रदेश के नेताओं से वसुंधरा राजे के प्रति नाराजगी के चलते भी सूबे के चुनावों की बागडोर खुद पीएम मोदी ने अपने हाथ ले रखी है। आमतौर पर अपनी नाराजगी को तेवरों से झलका देने वाली महारानी को आखिर आलाकमान ने क्या कहकर शांत रखा है, यह बहुत बड़ा यक्ष प्रश्न है जो राजस्थान के गलियारों में उठ रहा है। उधर वसुंधरा पर मुनव्वर राणा का वह शेर भी फिट बैठता है कि ‘ अब मैं चुप हूं तो मेरी तकरीरों का न काट, तलवार की धार पे तलवार न दे’।

Tags:
  • Rajasthan News
  • Vasundhara Raje
  • वसुंधरा राजे
  • राजस्थान न्यूज़
  • supporters cut tickets
  • Vasundhara's silence is unexpected
  • समर्थकों के काटे टिकट
  • वसुंधरा की चुप्पी अप्रत्याशित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज