/sootr/media/post_banners/53efe59d224f3916066b3e07f5dbeb929eab06a0efe559a99a8c8cd4d691135b.jpg)
SHAJAPUR. अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। कांग्रेस इस समारोह में शामिल होने से इनकार कर चुकी है। इस बात को लेकर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कांग्रेस को जमकर खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि अगर आज गांधी जी जिंदा होते और हे राम! हे राम! बोलते तो कांग्रेसी उन्हें भी मार डालते।
'कांग्रेसियों को घरवाली भी रोटी नहीं देगी'
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे करण सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपने वोट के लिए कुछ भी कर सकती है। कुछ दिन बाद कांग्रेसियों को उनकी घरवाली भी रोटी देने वाली नहीं है।
'कौन मूर्ख भगवान राम का निमंत्रण ठुकराएगा'
शंकराचार्य के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर करण सिंह वर्मा ने कहा कि उन्होंने आमंत्रण ठुकराया नहीं है। लेकिन वे जा नहीं रहे हैं। कोई कारण होगा, उनका अपना पूजा का तरीका होगा। कौन मूर्ख आदमी ठुकराएगा ? कोई मूर्ख आदमी ही ठुकरा सकता है भगवान राम का निमंत्रण।
भ्रष्टाचार को लेकर अधिकारियों को वॉर्निंग
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तहसीलदार, एसडीएम जनता की सेवा के लिए बने हैं। जो भ्रष्टाचार करेगा, उसे नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा।