सरगुजा में स्वास्थ्य कर्मी मां ने जारी किया वीडियो, बच्चे का ईलाज ना होने से थी नाराज, सिंहदेव बोले - - माँ का ग़ुस्सा जायज

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
सरगुजा में स्वास्थ्य कर्मी मां ने जारी किया वीडियो, बच्चे का ईलाज ना होने से थी नाराज,  सिंहदेव बोले -  - माँ का ग़ुस्सा जायज




नितिन मिश्रा, SURGUJA. सरगुजा में एक स्वास्थ्य कर्मी मां का विडियो सामने आया है। जिसमें महिला को अपने बच्चे के इलाज के लिए दर–दर भटकना पड़ा। बच्चे का इलाज ना होने से महिला काफी नाराज है। मामले की जानकारी लगने के बाद डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चे का इलाज ना होने से मां का नाराज होना जायज हैं। जब वो उसी विभाग में कार्यरत है। 



क्या मामला है 



मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले के बतौली के स्वास्थ्य विभाग में डगरमती नाम की महिला कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। महिला शुक्रवार को बतौली गांव के  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपने बच्चे के इलाज के लिए पहुंची। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर और नर्स उपस्थित नहीं थे। जिसकी वजह से बच्चे का इलाज नहीं हो सका। दरअसल महिला के बच्चे के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। जिसके इलाज के लिए डगरमती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। इलाज ना मिलने से महिला काफी गुस्सा हो गई। इलाज ना होने से नाराज महिला ने एक वीडियो बनाकर अस्पताल की मौजूदा स्थिति बताई है। 



क्या कहा है महिला ने वीडियो में 



बच्चे का इलाज ना होने से नाराज महिला डगरमती ने वीडियो बनाया। जो अब वायरल हो गया है। वीडियो में महिला कह रही है कि बच्चा दर्द से रो, बिलख रहा है। आधा घंटे हो गया हॉस्पिटल में कोई इलाज नहीं। जब स्टाफ वाले लोगों के साथ इतना होता है। तो बाहरी लोगों का क्या। महिला द्वारा जारी किए गए 27 सेकेंड के इस वीडियो में बच्चा लागतार रोता दिखाई दे रहा है। लेकिन उसे कोई इलाज नहीं मिल सका। 



डिप्टी सीएम बोले– मां का ग़ुस्सा जायज



छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव तक रोते बच्चे और मां का वीडियो पहुंचा। इस पर उन्होंने कहा कि मां का गुस्सा जायज है। जबकि वह स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। 



शो कॉज जारी 



जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरएन गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। बीएमओ से मैने चर्चा की है। शो कॉज नोटिस देने को कहा है। जिम्मेदारों पर आवश्यक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह बहुत ही दुखद और शर्मनाक घटना है।


Hospital treatment case of staff Child रायपुर न्यूज सरगुजा न्यूज T S Singhdeo Chattisgarh News Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज Surguja News टी एस सिंह देव अस्पताल में स्टाफ बच्चे के इलाज का मामला