छत्तीसगढ़ में फर्जी डिग्री रख निजी हॉस्पिटल में बनी डॉक्टर, डेढ़ साल तक लोगों की जान से किया खिलवाड़, अब हुई गिरफ्तार

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में फर्जी डिग्री रख निजी हॉस्पिटल में बनी डॉक्टर, डेढ़ साल तक लोगों की जान से किया खिलवाड़, अब हुई गिरफ्तार


Surguja. सरगुजा पुलिस ने फर्जी महिला डॉक्टर का पर्दाफाश किया है। जहां एक महिला पिछले डेढ़ वर्षों से महिला डॉक्टर के गुम हुए सर्टिफिकेट के आधार पर शहर के एक निजी अस्पताल में अपना नाम बदल कर बतौर चिकित्सक अपनी सेवा दे रही थी। जब फर्जी महिला डॉक्टर का मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सरगुजा पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। 



क्या है पूरा मामला?



दरअसल सरगुजा के लखनपुर ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य के में पदस्थ डॉक्टर खुशबू साहू सन 2021 में इंटर्नशिप के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल गई हुई थी। इसी दौरान महिला डॉक्टर का सर्टिफिकेट गुम हो गया। जिसकी शिकायत महिला डॉक्टर ने रायपुर के थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस महिला चिकित्सक का सर्टिफिकेट खोज पाती इससे पहले यह सर्टिफिकेट फर्जी डॉक्टर वर्षा वानखेड़े के हाथ लग गया। महिला डॉक्टर के सर्टिफिकेट को पुलिस थाने में जमा करने के बजाए आरोपी वर्षा वानखेड़े ने महिला डॉक्टर के सर्टिफिकेट का डेढ़ साल तक दुरुपयोग किया। डॉक्टर खुशबू साहू के सर्टिफिकेट के आधार पर पहले महिला आरोपी ने अपना नाम बदल कर खुशबू साहू रख लिया।



असली डॉक्टर ने नकली डॉक्टर के खिलाफ की शिकायत



वहीं आरोपी महिला फर्जी दस्तावेज के आधार पर अंबिकापुर शहर के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में बतौर चिकित्सक अपनी सेवा देने लगी। वही ढेड़ साल बाद जब इस मामले की जानकारी डॉ. खुशबू साहू को लगी कि उसके नाम पर एक फर्जी महिला शहर के निजी अस्पताल में नौकरी कर रही है तो उसने इस मामले की शिकायत सरगुजा पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी वर्षा वानखेड़े को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर पर फर्जी दस्तावेज और डॉक्टर खुशबू साहू का सर्टिफिकेट भी बरामद किया है। 



क्या कहती है पुलिस?



फिलहाल इस मामले में पुलिस फर्जी महिला डॉक्टर वर्षा वानखड़े के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर ली है। पुलिस का कहना है कि फर्जी डिग्री का गलत प्रयोग करते हुए डॉक्टर के रूप में नौकरी कर रही थी जो आरोपिया है अभी तो यहीं रह रही विगत डेढ़ साल से ही रह रही थी तिल्दा क्षेत्र में की रहने वाली है अभी जो प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है उक्त आधार पर आईपीसी की धारा 1920 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है अभी हम संबंधित हॉस्पिटल में पूछताछ कर रहे हैं इसको क्या कर दिया गया था क्योंकि मामले में विवेचना जारी है आगे जैसे तथ्य सामने आएंगे उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी


रायपुर न्यूज सरगुजा पुलिस पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया सरगुजा न्यूज Surguja Police Police Arrested Farzi Doctor Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज Surguja News Chhattisgarh News