आज इन राशि के जातकों पर होगी गुरु भगवान की कृपा; जानिए किसकी तकदीर में आएगा बदलाव, किसको रहना होगा सावधान

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों पर होगी गुरु भगवान की कृपा; जानिए किसकी तकदीर में आएगा बदलाव, किसको रहना होगा सावधान

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 29 जून 2023 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन सत्यनारायण भगवान जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सत्यनारायण भगवान की पूजा- अर्चना की जाती है। सत्यनारायण भगवान की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।  29 जून 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़िए मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।





मेष- आज आप जिस काम में  हाथ डालोगे, उसमें सफल होगे, आपमें आत्मविश्वास भरपूर है। लोगों से मीठे बनकर बात करें। मानसिक शांति बनाए रखने के कोशिश करें। अपनी और परिवार के लोगों की सेहत का ध्यान रखें।





वृष- आज आप खश रहेंगे और पढ़ने में भी आपका मन लगेगा। आपकी पढ़ाई लिखाई सही दिशा में जा रही है और आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की तो मिलेगा ही साथ ही कहीं बाहर पढ़ने का भी मौका मिलेगा।





कर्क- अगर आप सेहत को लेकर तनाव कर रहे हैं, तो न करें। मां की हालत भी सुधरेगी। नौकरी में तरक्की के मौके आपके रास्ते में खड़े हैं। ऑफिस में मेहनत से आप इन्हें ले सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।





मिथुन- मन परेशान रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों का साथ मिलेगा। विदेश यात्रा के मौके बन रहे हैं। कारोबार में विदेशी आय के साधन बनेंगे।





सिंह- आज सिंह राशि के लोगों में आत्मविश्वास रहेगा। कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। फिर भी लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार की सेहत का ध्यान रखें।





कन्या- वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। अपने परिजनों का ध्यान रखें।





तुला- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पर, मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। आत्मसंयत रहें। बातचीत में संयत रहें। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय बढ़ेगी।





वृश्चिक- आत्मविश्वास बहुत रहेगा। पर, मानसिक तनाव भी हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। फिर भी लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार का ध्यान रखें।





धनु- संयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आय में कमी और खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। धन की प्राप्ति हो सकती है।





मकर- मन प्रसन्न रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में कमी आ सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।





कुंभ- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय बढ़ेगी।





मीन- आज आपको भाग्य में वृद्धि होगी। इस राशि के लोगों को धन को लेकर समस्याएं दूर होंगी।



आज का राशिफल Today's horoscope Guru's grace will be on these people whose fortune will change who will have to be careful इन जातकों पर होगी गुरु की कृपा किसकी तकदीर में आएगा बदलाव किसको रहना होगा सावधान