उज्जैन कांग्रेस शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया को फिर मिली जिम्मेदारी, छवि धूमिल करने की साजिश रचने वालों को नोटिस

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
उज्जैन कांग्रेस शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया को फिर मिली जिम्मेदारी, छवि धूमिल करने की साजिश रचने वालों को नोटिस

UJJAIN. अल्पसंख्यक वर्ग को लेकर की गई टिप्पणी का ऑडियो वायरल होने के बाद उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रहे भदौरिया को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था। भदौरिया को एक बार फिर कांग्रेस में विश्वास जताते हुए शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दे दी है। उल्लेखनीय है कि उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया का पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था।



मुस्लिम समाज को उज्जैन से टिकट नहीं देने का हुआ था ऑडियो वायरल



इस ऑडियो में मुस्लिम समाज को उज्जैन से विधानसभा टिकट नहीं दिए जाने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे थे। इस कथित ऑडियो को लेकर शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया ने साफ इंकार किया था। उन्होंने कहा था कि यह ऑडियो फर्जी है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने षडयंत्रपूर्वक ऑडियो तैयार किया है। 



भदौरिया को ही शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारीः शोभा ओझा



हालांकि, इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरतापूर्वक कदम उठाते हुए रवि भदौरिया को नोटिस जारी किया। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया को एक बार फिर कांग्रेस ने विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी दे दी है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि उज्जैन की कांग्रेस प्रभारी शोभा ओझा इस मामले में औपचारिक जानकारी देंगी, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि रवि भदौरिया कांग्रेस का सिपहसालार है और भदौरिया को ही शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी हाईकमान की ओर से दी गई है।



शहर अध्यक्ष के खिलाफ षड्यंत्र रचने वालों को नोटिस



कांग्रेस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक तरफ जहा शहर अध्यक्ष के रूप में रवि भदौरिया को एक बार फिर जिम्मेदारी मिल गई है, वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले में कुछ कांग्रेस के नेताओं को नोटिस भी जारी किए गए है। नोटिस जारी कर यह पूछा गया है कि उन्होंने पार्टी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से गलत बयान बाजी क्यों की ? 



यह खबर भी पढ़ें



केंद्रीय मंत्री की शिकायत पर राष्ट्रीय एसटी आयोग के प्रमुख से लिया इस्तीफा, MP BJP चीफ बनाने की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर वायरल



शहर अध्यक्ष की कमान संभालने को तैयार नहीं थे कई नेता



विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के कई नेता शहर अध्यक्ष पद की कमान संभालने को तैयार नहीं थे। दरअसल जिन नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी दी जाती है उन नेताओं को पार्टी टिकट देने से बचती है। इसी वजह से टिकट की दौड़ में शामिल नेता शहर अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं थे। इसी बीच रवि भदौरिया को एक बार फिर शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दे दी गई है।



खंडवा और इंदौर को अभी भी इंतजार



चुनावी साल में अभी भी मध्य प्रदेश के खंडवा और इंदौर में शहर अध्यक्ष पद खाली है। उज्जैन को मिलाकर मध्य प्रदेश में 3 जिलों के शहर अध्यक्ष पद खाली थे। उज्जैन में रवि भदौरिया की नियुक्ति के बाद अब खंडवा और इंदौर को शहर अध्यक्ष पद पर कांग्रेस नेता का इंतजार है।


conspiracy to tarnish the image Ravi Bhadoria again city president Ujjain Congress MP News रचने वालों को नोटिस छवि धूमिल करने की साजिश एमपी न्यूज रवि भदौरिया फिर शहर अध्यक्ष उज्जैन कांग्रेस notice to the creators
Advertisment