theSootrLogo
searchExpanded
theSootrLogo
undefined
Sootr
MP News- मध्यप्रदेश में भृत्य की सेवानिवृत्ति  रीवा में सेवानिवृत्ति पर किया अनोखा सम्मान, जानिए महापौर ने कर्मचारी को विदाई में क्या दिया उपहार
6/3/23, 4:59 PM (अपडेटेड 6/3/23, 10:32 PM)

REWA. मध्यप्रदेश के रीवा नगर निगम के महापौर अजय मिश्रा बाबा ने नगर निगम कार्यालय में पदस्थ भृत्य को उसके सेवानिवृत्त होने पर अनोखा सम्मान दिया है। भृत्य यज्ञ नारायण कुशवाहा को महापौर ने अपनी कुर्सी बैठा कर एक दिन का महापौर बनाया। साथ ही साल श्रीफल देकर सम्मान किया और अपने वाहन से यज्ञ नारायण को उनके घर तक पहुंचाया।



भृत्य यज्ञ नारायण को एक दिन का महापौर बनाया


नगर निगम में भृत्य के पद पर पदस्थ रहते हुए यज्ञ नारायण कुशवाहा 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने के पहले महापौर ने भृत्य यज्ञ नारायण को एक दिन का महापौर बनाते हुए महापौर की कुर्सी में बैठाया और स्वयं बगल में कुर्सी लगा कर बैठ गए। सेवानिवृत्त भृत्त का सेवाकाल बहुत ही अच्छा रहा बेदाग रहने के साथ ही वो अपने काम को ईमानदारी और जिम्मेदारी से करते थे।


यह खबर भी पढ़ें


अनूपपुर में करंट लगाकर मार रहे थे मछली, उसी दौरान चपेट में आने से हुई थी मोटू की मौत, 3 गिरफ्तार


ये जीवन के लिए यादगार पल हैः यज्ञ नारायण 


जिसकी सरहना अधिकारियों सहित माहपौर अजय मिश्रा भी करते है और जब यज्ञ नारायण सेवानिवृत्त हुए तो महापौर ने उन्हें अनोखा सम्मान दिया। एक दिन का महापौर और महापौर की कुर्सी में बैठने का सम्मान पाकर यज्ञ नारायण भी गदगद हो गए और उन्होंने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान की कल्पना नहीं थी ये जीवन के लिए यादगार पल है।


द-सूत्र के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ें
theSootr whatsapp channel
द-सूत्र के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें
thesootr androidthesootr ios
Rewa Municipal Corporation unique honor on retired mayor bids farewell to the employee what gift was given to the mayor MP News रीवा नगर निगम सेवानिवृत्त पर अनोखा सम्मान महापौर ने कर्मचारी को विदाई महापौर को क्या दिया उपहार एमपी न्यूज
ताजा खबर