UPSC एग्जाम 2022 का रिजल्ट घोषित, भोपाल से अर्णव और अंकित का चयन, दोनों ने ही हासिल किए 959 अंक

Vikram Jain | Nov 02, 2023, 24:00 IST
Share
UPSC एग्जाम 2022 का रिजल्ट घोषित, भोपाल से अर्णव और अंकित का चयन, दोनों ने ही हासिल किए 959 अंक
UPSC एग्जाम 2022 का रिजल्ट घोषित, भोपाल से अर्णव और अंकित का चयन, दोनों ने ही हासिल किए 959 अंक

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

BHOPAL. संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजर्व लिस्ट के आधार पर 89 और उम्मीदवारों के नामों की अनुशंसा की गई है। इनमें 65 जनरल, 15 ओबीसी, 7 ईडबल्यूएस, 1 एससी और एक एसटी वर्ग से हैं। इसमें भोपाल से अर्णव भंडारी और अंकित पाठक का चयन हुआ है।

जानकारी के अनुसार भोपाल के अर्णव और अंकित दोनों ने ही परीक्षा में 959 अंक हासिल किए हैं। अर्णव और अंकित दोनों को अलाइड सर्विसेज़ में नियुक्ति मिलेगी। जहां अर्णव एक सामान्य परिवार से आते हैं वहीं अंकित किसान के बेटे हैं। उनकी मां हाउस वाइफ हैं। अर्णव का स्कोर रिटर्न में अच्छा रहा, जबकि अंकित ने इंटरव्यू में बेहतर अंक अर्जित किए हैं।

दूसरे प्रयास में मिली सफलता

23 साल के अंकित पाठक ने 19 साल की आयु से ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। अंकित पाठक ने बीएसएसएस कॉलेज और मदर टेरेसा स्कूल से पढ़ाई की है। अंकित ने बताया कि बताया कि यह उनका सेकंड अटैम्प्ट था जिसमें उन्हें सफलता मिली है। अंकित ने बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस बनने का है इसीलिए उन्होंने 2023 का मेंस भी दिया है। वे अपने लक्ष्य को लेकर पहले से ही फोकस थे। वे 2016 में महोबा यूपी से भोपाल आए थे। उनके पिता एक किसान हैं।

रेस्टोरेन्ट में काम भी किया

अर्णव भंडारी ने बताया कि उन्होंने नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT), मुंबई से ग्रेजुएशन किया है। निफ्ट से इस परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले वे दूसरे उम्मीदवार हैं। उन्होंने भोपाल में संयुक्त परिवार में रहकर यूपीएससी की तैयारी की हैं। इस दौरान वे अपनी दादी के रेस्टोरेन्ट में काम भी किया करते थे। अर्णव भंडारी के पिता पदम भंडारी भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और मम्मी डॉ. नीता भंडारी होम्योपैथी डॉक्टर हैं।

आपको बता दे कि सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट 23 मई, 2023 को घोषित किया गया था, जिसमें 1022 रिक्तियों के लिए आईएएस (IAS), आईएफएस (IFS), आईपीएस (IPS) समेत विभिन्न सिविल सर्विसेज में के लिए 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी। यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर उम्मीदवार ये रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Union Public Service Commission
  • UPSC Exam 2022 result
  • selection of Arnav and Ankit of Bhopal
  • country gets 89 new officers
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • UPSC एग्जाम 2022 का रिजल्ट
  • भोपाल के अर्णव और अंकित का चयन
  • देश को मिले 89 नए अधिकारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज