शारीरिक संबंध बनाते वक्त महिला ने पड़ोसी का गला काटा, मौत से मचा हड़कंप

thesootr Desk | Feb 03, 2025, 14:21 IST
ssharirik-sambandh-mahila-ne-kata-padosi-ka-gala
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला ने पड़ोसी युवक का गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी महिला का कहना है कि मृतक उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के घुर समसापुर गांव में एक महिला ने अपने पड़ोसी 32 वर्षीय इकबाल की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने युवक का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



हत्या का कारण ब्लैकमेलिंग

पुलिस पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि इकबाल उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसके पास महिला की कुछ फोन रिकॉर्डिंग थीं, जिनके जरिए वह उसे लगातार धमका रहा था। महिला के मुताबिक, इकबाल ने उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे।



ये खबर भी पढ़ें -



गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, नेपाल जा रहे फ्रांसीसी नागरिक पहुंचे बरेली, पुलिस ने की मदद



लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव, उत्तरप्रदेश और दिल्ली समेत 8 राज्यों में अलर्ट जारी



हत्या की पूरी साजिश

आरोपी महिला ने इकबाल को 30 जनवरी की रात अपने घर बुलाया। जब दोनों शारीरिक संबंध बना रहे थे, तभी महिला ने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। घटना के बाद महिला ने शव को सीढ़ियों पर छोड़ दिया और वहां से भाग गई।



पुलिस ने की सख्त पूछताछ

1 फरवरी को मृतक की पत्नी शहनाज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जांच में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। शुरू में महिला ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली।



ये खबर भी पढ़ें-



उत्तरप्रदेश में सपा और आरएलडी को लगेगा जोर का झटका, 24 जुलाई को BJP से जुड़ सकते हैं ये 4 बड़े नेता



महाकुंभ में भगदड़ के बाद यूपी-एमपी बॉर्डर पर हो गया बड़ा फैसला, हजारों श्रद्धालु फंसे!



हत्या का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला ने इकबाल के लगातार उत्पीड़न से तंग आकर यह कदम उठाया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Blackmailing
  • उत्तरप्रदेश समाचार
  • Women crime
  • हिंदी न्यूज
  • blackmail by making physical relations
  • uttar pradesh crime