गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, नेपाल जा रहे फ्रांसीसी नागरिक पहुंचे बरेली, पुलिस ने की मदद
Vikram Jain | Jan 24, 2025, 16:46 IST
google maps incorrect route french nationals bareilly police help
गूगल मैप ने एक बार फिर से यूजर्स को गलत रास्ता दिखा दिया। यूपी के बरेली में दो फ्रांसीसी नागरिक रास्ता भटक कर बरेली के चुरैली डैम पहुंच गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मदद करके इन नागरिकों को सही रास्ता दिखाया।
अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन कभी-कभी इस मददगार एप के कारण उलझन भी हो जाती है। गूगल मैप के धोखा देने और यूजर्स के भटकने के मामले में लगातार सामने आ रहे हैं। गूगल मैप्स ने एक बार फिर से गलत रास्ता दिखा दिया, इस बार गूगल मैप से नेपाल जाने के लिए निकले दो फ्रांसीसी नागरिक रास्ता भटक गए। हालांकि, बरेली पुलिस ने तत्काल मदद करके इन नागरिकों को सही रास्ता दिखाया।
दरअसल, दो फ्रांसीसी नागरिक दिल्ली से साइकिल द्वारा नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रहे हैं। दोनों गूगल मैप्स के जरिए मार्ग की दिशा तय कर रहे थे। जब ये रात के वक्त बरेली पहुंचे, तो गूगल मैप्स ने उन्हें गलत रास्ता बता दिया। साइकिल सवार नागरिक बहेड़ी के पास चुरैली डैम तक पहुंच गए, जहां वे रास्ता भटक गए। इसके बाद दोनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। फिर एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी मदद की।
गूगल मैप्स की गलती से नगालैंड पहुंची असम पुलिस, बनाया गया बंधक
रास्ता भटकने के बाद बरेली एसएसपी अनुराग आर्य के पास इन नागरिकों का फोन आया। उन्होंने फोन पर उनसे बातचीत की और तुरंत पुलिस को मौके पर भेजकर इनकी मदद करवाई। फिर पुलिस ने इन दोनों को सही रास्ता बताया और दोनों आगे बढ़े। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि ये दोनों नागरिक फ्रांस के ब्रायन जैक्स और सेबेस्टियन फ्रेंकोइस ग्रेबियल 7 जनवरी को दिल्ली पहुंचे थे। इनका मकसद साइकिल से काठमांडू पहुंचना था, लेकिन बीती रात वे दोनों गूगल मैप से रास्ता भटक गए, वे बहेड़ी के पास चुरैली डैम पहुंच गए थे।
गूगल मैप ने दिखा धोखा , अधूरे पुल से नदी में जा गिरी कार, गई तीन जानें
बताया जा रहा है कि दोनों फ्रांसीसी नागरिक पीलीभीत से टनकपुर के रास्ते नेपाल जा रहे थे, इस दौरान उन्हें गूगल मैप ने गलत रूट दिखा दिया और वो बरेली के बहेड़ी नाम के स्थान के चुरैली डैम के पास पहुंच गए। रास्ता भटके युवकों ने तुरंत पुलिस ने मदद मांगी। लेकिन दोनों पुलिस से फ्रेंच भाषा में बात कर रहे थे, पुलिस वाले समझ नहीं पाए जिसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने उनसे फोन पर बात की मदद भेजी।
बिहार से गोवा के लिए निकला परिवार, गूगल मैप से कर्नाटक के जंगल पहुंचा
यह पहली बार नहीं है जब गूगल मैप ने लोगों को गलत रास्ता दिखाया हो। इससे पहले भी बरेली में गूगल मैप की वजह से तीन लोगों की जान जा चुकी है। यह घटना तब हुई थी जब गूगल मैप्स ने गलत रास्ता दिखाकर तीन युवकों को एक अधूरे पुल पर भेज दिया, और वे नदी में गिरकर मारे गए थे। इस मामले में बदायूं के दातागंज में मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
गूगल मैप ने दिखाई गलत दिशा : बरेली में फिर हादसा, नहर में गिरी कार
काठमांडू के लिए निकले थे फ्रांसीसी नागरिक
गूगल मैप्स की गलती से नगालैंड पहुंची असम पुलिस, बनाया गया बंधक
पुलिस ने की मदद, दिखाया सही रास्ता
गूगल मैप ने दिखा धोखा , अधूरे पुल से नदी में जा गिरी कार, गई तीन जानें
गूगल मैप की मदद से जा रहे नागरिक
बिहार से गोवा के लिए निकला परिवार, गूगल मैप से कर्नाटक के जंगल पहुंचा
रास्ता भटकने से बरेली में हो चुका है हादसा
गूगल मैप ने दिखाई गलत दिशा : बरेली में फिर हादसा, नहर में गिरी कार
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA