जानें क्या है इसरो का जियोपोर्टल भुवन

Dolly patil | Jun 29, 2024, 18:07 IST
Share
dcse
dcse

यह सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं को पृथ्वी की सतह का 2डी और 3डी पिक्चर देखने की अनुमति देता है। इस ब्राउजर को विशेष रूप से भारत को देखने के लिए तैयार किया गया है।

जियोपोर्टल-भुवन एक प्रकार का वेब पोर्टल है। इसका उपयोग इंटरनेट के जरिये भौगोलिक जानकारी ( भू-स्थानिक जानकारी ) और अन्य संबंधित भौगोलिक सेवाओं को खोजने और उनका उपयोग करने के लिए किया जाता है।

जानकारी के मुताबिक भुवन को गूगल मैप्स का भारतीय संस्करण भी कहा जाता है। यह एक बहुउद्देश्यीय सेटेलाइट एप्लिकेशन प्लेटफॉर्म है। आपको बता दें कि इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) संचालित करता है।

ये है सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन

दरअसल यह सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं को पृथ्वी की सतह का 2डी और 3डी पिक्चर देखने की अनुमति देता है। इस ब्राउजर को विशेष रूप से भारत को देखने के लिए तैयार किया गया है। जो कि इस क्षेत्र में उच्चतम रिजॉल्यूशन प्रदान करता है।

यह अन्य सॉफ्टवेयर की तुलना में एक मीटर तक की लोकल रिजॉल्यूशन के साथ भारतीय स्थानों की ब्रॉड इमेजिनेशन प्रदान करता है

। सुरक्षा चिंताओं के कारण उपलब्ध इमेजस में भारत का कोई भी रक्षा प्रतिष्ठान शामिल नहीं है। इसमें सामग्री चार स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराई गई है।

इसरो ने क्या कहा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) के प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि जब आप इंडिया जियोपोर्टल-भुवन के बारे में बात करते हैं तो यह आपको गूगल से मिलने वाली जानकारी से दस गुना अधिक जानकारी देता है।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि हमने दो महत्वपूर्ण सूचना प्रसार उपकरण बनाये हैं- भुवन पंचायत और एनडीईएम यह लाता हैअतिरिक्त डेटा सेट।

हाल ही में इसरो और मैप माई इंडिया ने भुवन को शुरू करने के लिए आपस में भागीदारी की थी। जानकारी के मुताबिक यह भारत में लागू भू-स्थानिक क्षेत्र से संबंधित नए दिशा निर्देशों के अनुरूप है।

भारतीय पोर्टल

आपको बता दें कि भुवन एक भारतीय पोर्टल है। ये सरकार के आत्मनिर्भर भारत मिशन को मजबूती प्रदान करेगा। इसरो की सहयोगी मैप माई इंडिया एक भारतीय टेक्नॉलॉजी कंपनी है,

जो डिजिटल मैप संबंधी डेटा, टेलीमेक्स सेवाओं, ग्लोबल इंफॉर्मेशन सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ) संबंधी सेवाएं प्रदान करती है। यह गूगल मैप का एक विकल्प। इसमें 7.5 लाख गांव और 7,500 शहर शामिल हैं।

63 लाख किमी रोड नेटवर्क

इसके डेटाबेस में 63 लाख किमी रोड नेटवर्क है और संस्था का दावा है कि यह देश का सबसे विस्तृत डिजिटल मैप डेटाबेस है। भारत में लगभग सभी वाहन निर्माता जो बिल्ट इन नेविगेशन सिस्टम प्रदान करते हैं।

वे मैप माई इंडिया का उपयोग कर रहे हैं। मूव नामक ऐप भी रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट और नेविगेशन सुविधा प्रदान करता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इसरो की खबर
  • इसरो की तैयारी तेज
  • वेब पोर्टल
  • जियोपोर्टल-भुवन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती