thesootr
गिरे, संभले और फिर सफलता के शीर्ष पर छा गए आईएएस कौशलेंद्र विक्रम
The Sootr | Updated:
thesootr
आईएएस कौशलेंद्र विक्रम सिंह की कहानी प्रेरणा से भरी है। संघर्षों से लेकर यूपीएससी में सफलता तक, उन्होंने हर पड़ाव पर खुद को साबित किया और समाज को नई दिशा दी।
रख हौसला वो मंजर भी आएगा, प्यासे के पास चल के समंदर भी आएगा थक कर न बैठ ऐ मंजिल के मुसाफिर मंजिल भी मिलेगी और मजा भी आएगा
जुलाई का महीना था और साल 1986… तारीख थी दो… यही वह दिन था, जब हरदोई जिले के महेशपुर गांव में एक नलकूप चालक के घर किलकारी गूंजी। यह किलकारी किसी और की नहीं, कौशलेंद्र विक्रम सिंह की थी। समय गुजरा और सिंचाई विभाग में नलकूप चालक के पद पर तैनात पिता बिंद्रा सिंह ने बेटे का दाखिला गांव के सरकारी स्कूल में करा दिया। हिन्दी माध्यम से कौशलेंद्र ने पढ़ाई शुरू की। कौशलेंद्र बहुत मेधावी नहीं थे, औसत दर्जे के छात्र रहे। लेकिन वक्त ने जब अंगड़ाई ली तो औसत से वे कब मेधावी बन गए, यह तो यूपीएससी की परीक्षा के परिणाम ने ही बताया।
पढ़ाई में थे पीछे, एक बार ठाना, फिर पलटकर नहीं देखा
कौशलेंद्र जब दूसरी कक्षा में पढ़ते थे, तब उनकी लिखावट बेहद खराब थी। शिक्षक ने उनकी कॉपी फाड़कर फेंक दी थी। यह वह क्षण था, जब कोई भी हताश हो जाता, लेकिन कौशलेंद्र में हिम्मत की कमी नहीं थी। उन्होंने उसी समय ठान लिया कि अब पीछे नहीं देखेंगे। उन्होंने शिद्दत से पढ़ाई शुरू की। खुद को संवारा और इसके बाद से वे न तो कक्षा में कभी सेकंड आए और न ही लिखावट बिगड़ी। अव्वल आना उनकी नीयती बन गई।
...जब मिला हार का स्वाद
करियर...
डेढ़ साल तक सागर को संवारा
कौशलेंद्र विक्रम सिंह
अपने परिवार के साथ IAS कौशलेंद्र विक्रम सिंह
अब बारी थी मालवा-निमाड़ को समझने की
समय गुजरता रहा और मध्यप्रदेश के दिल में कौशलेंद्र रचते-बसते गए। पहली बार वे 8 जून 2017 को नीमच कलेक्टर बनाए गए। 20 जून 2018 तक उन्होंने राजस्थान से लगे इस जिले की चुनौतियों को समझा। वे यहां लोगों के दिल में ऐसे उतरे कि कोई कभी न भुला सकेगा। उन्होंने बतौर कलेक्टर यह संदेश भी दिया कि कलेक्टर सिर्फ केबिन में बैठने के लिए नहीं होते। वे जनता के बीच नजर आने लगे। उनके खेतों तक जाने के लिए बकायदा वे ट्रैक्टर पर बैठने से भी नहीं हिचके। उनके इस व्यवहार ने जनता के दिलों का राजा बना दिया। कौशलेंद्र की अगली पारी बतौर कलेक्टर विदिशा में 21 जून 2018 से शुरू हुई। यहां 10 मार्च 2020 तक वे तैनात रहे।
ग्वालियर में 34 माह की कलेक्टरी
ग्वालियर में सफलता की झलक
- कोरोना काल की बड़ी आपदा में बेहतर मैनेजमेंट।
- आशीर्वाद योजना का नवाचार, जो पूरे प्रदेश में लागू हुई।
- चुनाव कार्य में सीएम से उत्कृष्ट पुरस्कार।
- ग्वालियर-चंबल की गर्म मिजाजी तेवर के बीच शांतिपूर्ण उपचुनाव और प्रबंधन।
सफलता का मंत्र...
- कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर, भोपाल
FAQ
- आईएएस कौशलेंद्र विक्रम सिंह कौन हैं?
आईएएस कौशलेंद्र विक्रम सिंह मध्यप्रदेश कैडर के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में भोपाल कलेक्टर हैं। - आईएएस कौशलेंद्र की सफलता की प्रेरणा क्या है?
बचपन में कठिनाइयों और असफलताओं के बावजूद उन्होंने दृढ़ निश्चय और मेहनत से यूपीएससी परीक्षा पास की। - ग्वालियर में आईएएस कौशलेंद्र का क्या योगदान रहा?
ग्वालियर में कोरोना मैनेजमेंट, आशीर्वाद योजना और शांतिपूर्ण चुनाव जैसे कार्य उनकी सफलता की पहचान बने। - आईएएस कौशलेंद्र ने ग्रामीण विकास के लिए क्या किया?
उन्होंने नरसिंहपुर और अन्य ग्रामीण इलाकों में पंचायत सीईओ के रूप में कई विकास कार्य किए। - आईएएस कौशलेंद्र की शिक्षा और प्रारंभिक जीवन कैसा था?
हरदोई के सरकारी स्कूल में पढ़ाई शुरू की, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक किया और यूपीएससी में सफलता पाई।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, राज्य में सरकारी भर्ती के नए नियम जारी...
By Harrison Masih
द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: 7 दिन पहले बता दिया था PWD में किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगी कमान, वर्मा OUT, बघेल IN
By Ramanand Tiwari
राजस्थान पंचायत चुनाव में RLP-BAP ने बदला सियासी गणित, नागौर में बहुमत, 8 जिला परिषदों में किसके हाथ सत्ता की चाबी?
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 23 जिला परिषदों में बहुमत, भाजपा 5 पर सिमटी, 8 में जोड़तोड़
By Raghvendra Singh Rathore
इंदौर कृष्णबाग में श्रीराम बिल्डर्स की जमीन से 71 मकान तोड़ने के मामले में 19 याचिकाकर्ताओं को राहत
By Sanjay Gupta
मारवाड़ की राजनीति में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी का धमाका, नागौर में पूर्ण बहुमत, डीडवाना-कुचामन में बनी किंगमेकर
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में 337 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिकाएं
By Mukesh Sharma