पाक की छटपटाहट और भारत के कड़े तेवर, क्यों आउटडेटेड हो चुका सिंधु जल समझौता?
Jinesh Jain | Jul 16, 2026, 20:18 IST
1960 का समझौता अब आउटडेटेड, जलवायु परिवर्तन और भूजल की अनदेखी
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान में हायतौबा मची हुई है। भारत का कहना है कि बदलती जरूरतों और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए इस समझौते पर पुनर्विचार की आवश्यकता है।
पिछले कुछ हफ्ते से पाकिस्तान से तीखे और सियासी बयान आ रहे हैं। वजह? भारत का वो फैसला, जिसमें पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को होल्ड पर रख दिया गया है।
पाकिस्तान इस कदर छटपटाया हुआ है कि उसने पिछले महीने इस पर एक कॉन्फ्रेंस तक बुला डाली। वहां उनके मंत्रियों और नेताओं ने खुलेआम धमकियां दे डालीं कि अगर नदियों का पानी रुका तो परिणाम भुगतने होंगे।
रोचक बात यह है कि भारत पहले ही इस समझौते में सुधार करने और दोबारा बातचीत करने के लिए पाकिस्तान को दो बार ऑफिशियल नोटिस भेज चुका है। लेकिन, पाकिस्तान सांप सूंघने की तरह चुप बैठा है। उसने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।
समझौते में
आतंकवाद की वजह से भारत ने भले ही इस समझौते को होल्ड पर रखकर कड़ा कदम उठाया हो, लेकिन इस समझौते में संशोधन या इसके पुनर्गठन की मांग कोई अनोखी बात नहीं है।
दुनिया भर में नदियों के पानी को बांटने वाली तमाम व्यवस्थाओं में यह बेहद सामान्य है। वहां समय-समय पर समीक्षा करने के रास्ते पहले से खुले रखे जाते हैं।
खुद पाकिस्तान के भूजल वैज्ञानिक और विशेषज्ञ सालों से कह रहे हैं कि इस समझौते को अपडेट करने की सख्त जरूरत है। यह मांग तो 2016 के उरी हमले से भी बहुत पहले की है, जिसने मौजूदा गतिरोध की असल नींव रखी थी।
अंतर बस इतना है कि पहली बार दोनों देशों में से कम से कम भारत ने इस बदलाव के लिए आधिकारिक कदम आगे बढ़ाया है।
![सिंधु जल समझौता पुराना पड़ गया, भारत ने किया पुनर्विचार की मांग]()
जैसे-जैसे पानी का बहाव बदलता है। इंसानों की जरूरतें और आबादी घटती-बढ़ती है। जल प्रबंधन की नई तकनीकें आती हैं, वैसे-वैसे पानी के नियम भी बदलने चाहिए।
2013 के एक अध्ययन के मुताबिक दुनिया की 113 नदी प्रणालियों को संभालने के लिए करीब 250 जल-साझाकरण समझौते वजूद में आए। समय के साथ इन समझौतों में नए प्रोटोकॉल, संशोधन और डेटा साझा करने के नए नियम जुड़ते गए। इससे इनकी कुल संख्या 688 तक पहुंच गई।
अमेरिका की ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी का डेटाबेस बताता है कि आज यह संख्या 800 को पार कर चुकी है। यह सबूत है कि दुनिया बदलती जमीनी हकीकत के साथ अपने समझौतों को लगातार अपडेट कर रही है।
खुद भारत का बांग्लादेश के साथ 1996 का गंगा जल समझौता 30 साल की मियाद के साथ बना था। इसका इसी साल नवीनीकरण होना तय है।
लोग समझते हैं कि सिंधु जल समझौता हमेशा के लिए है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस समझौते की किताब में खुद दो ऐसे रास्ते (Article VII और XII) दिए गए हैं।
इनके जरिए दोनों देश मिलकर नए प्रोजेक्ट बना सकते हैं या आपसी सहमति से नियमों को बदल सकते हैं। भारत ने इसी नियम का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को नोटिस थमाया है।
अनुच्छेद VII (Article VII): यह दोनों देशों के स्थायी सिंधु आयोगों (PIC) को आपसी सहमति से नए इंजीनियरिंग कार्य या जल निकासी की योजनाएं शुरू करने की आजादी देता है।
अनुच्छेद XII (Article XII): यह साफ कहता है कि दोनों देश मिलकर समय-समय पर इस समझौते के प्रावधानों में संशोधन कर सकते हैं।
अगर हम दक्षिण-पूर्व एशिया की मेकांग नदी के 1995 के समझौते को देखें तो वह बेहद लचीला और आधुनिक है। हमारा सिंधु आयोग (PIC) सिर्फ एक चौकीदार जैसा काम करता है।
वह यह देखता है कि नियमों का उल्लंघन न हो। इसके विपरीत मेकांग नदी आयोग पूरे बेसिन का मिलकर प्रबंधन करता है। रणनीतियां बनाता है और पानी की गुणवत्ता तय करता है।
यह समझौता 1960 में हुआ था। यह उस समय की परिस्थितियों के अनुरूप था। इसलिए आज के दौर की कई बड़ी जरूरतें इसमें नहीं हैं:
ग्लोबल वॉर्मिंग का ज़िक्र नहीं: 1990 से पहले के किसी कानून में जलवायु परिवर्तन की बात नहीं थी, इसमें भी नहीं है।
भूजल पर सन्नाटा: ज़मीन के नीचे का पानी भी सीमाओं के पार जुड़ा है। लेकिन समझौते में इसका कोई नियम नहीं है।
पानी की क्वालिटी की अनदेखी: नदियों के स्वास्थ्य और पानी की शुद्धता को लेकर कोई नियम नहीं।
सिंधु जल समझौते की सबसे बड़ी खामी इसका बुनियादी नजरिया है। दुनिया के बाकी समझौते पानी के प्रतिशत या हिस्सेदारी को तय करते हैं।
यह समझौता नदियों के विभाजन पर टिका है। यही वजह है कि दोनों देश कभी मिलकर किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर पाए।
इसीलिए इसे साझाकरण व्यवस्था नहीं, बल्कि एक विभाजन समझौता कहा जाता है। इसी बंटवारे ने दोनों देशों को कभी एक संयुक्त नदी बेसिन कार्यक्रम बनाने ही नहीं दिया।
![Indus River System]()
इस समझौते में नए सिरे से बातचीत करने की बात व्यावहारिक भी है और जरूरी भी। हाल ही में आईआईटी गांधीनगर के भारतीय शोधकर्ताओं विमल मिश्रा और उरमिन वेगड़ की स्टडी आई है।
इसमें यह दिखाया है कि कैसे जलवायु परिवर्तन सिंधु बेसिन में पानी की उपलब्धता पर अलग-अलग तरह से असर डाल रहा है।
उदाहरण के लिए पूर्वी नदियों के बेसिन में 70 साल में सालाना बारिश में 20 प्रतिशत की कमी देखी गई है, जबकि पश्चिमी नदियों के बेसिन में होने वाली बारिश में कोई ख़ास बदलाव नहीं आया है।
विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा स्थिति में यह समझौता सिंधु नदी के पानी के बेहद अप्रभावी और बेअसर इस्तेमाल की वजह बन रहा है। साथ ही यह समय के साथ बदलती जरूरतों और मांगों से पूरी तरह बेखबर है।
समझौते पर दोबारा बातचीत करने की भारत की मांग को ठंडे बस्ते में डालने के बजाय उसके फैसले से अलग करके देखा जाना चाहिए। यही पाकिस्तान के लिए सबसे भरोसेमंद रास्ता हो सकता है, जिससे वह यह पक्का कर सके कि इस समझौते को आगे और रोक कर न रखा जाए।
मलबे में सिमट रहीं नेहरू युगीन इमारतें, आकार ले रहा नया सेंट्रल विस्टा
सोना अब लॉकर में नहीं, गोल्ड लोन का बढ़ रहा क्रेज, जानिए पूरा गणित
जेल से ग्लोबल आतंक तक, कैसे अमेरिका-कनाडा ने तोड़ी लॉरेंस गैंग की कमर
3682 बाघ, 58 रिजर्व...फिर क्यों खतरे में हैं टाइगर, जानिए अंदर की कहानी
पाकिस्तान इस कदर छटपटाया हुआ है कि उसने पिछले महीने इस पर एक कॉन्फ्रेंस तक बुला डाली। वहां उनके मंत्रियों और नेताओं ने खुलेआम धमकियां दे डालीं कि अगर नदियों का पानी रुका तो परिणाम भुगतने होंगे।
रोचक बात यह है कि भारत पहले ही इस समझौते में सुधार करने और दोबारा बातचीत करने के लिए पाकिस्तान को दो बार ऑफिशियल नोटिस भेज चुका है। लेकिन, पाकिस्तान सांप सूंघने की तरह चुप बैठा है। उसने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।
समझौते में संशोधन की मांग अनोखी नहीं
दुनिया भर में नदियों के पानी को बांटने वाली तमाम व्यवस्थाओं में यह बेहद सामान्य है। वहां समय-समय पर समीक्षा करने के रास्ते पहले से खुले रखे जाते हैं।
खुद पाकिस्तान के भूजल वैज्ञानिक और विशेषज्ञ सालों से कह रहे हैं कि इस समझौते को अपडेट करने की सख्त जरूरत है। यह मांग तो 2016 के उरी हमले से भी बहुत पहले की है, जिसने मौजूदा गतिरोध की असल नींव रखी थी।
अंतर बस इतना है कि पहली बार दोनों देशों में से कम से कम भारत ने इस बदलाव के लिए आधिकारिक कदम आगे बढ़ाया है।
सिंधु जल समझौता पुराना पड़ गया, भारत ने किया पुनर्विचार की मांग
नदियां होती हैं गतिशील इकाइयां
2013 के एक अध्ययन के मुताबिक दुनिया की 113 नदी प्रणालियों को संभालने के लिए करीब 250 जल-साझाकरण समझौते वजूद में आए। समय के साथ इन समझौतों में नए प्रोटोकॉल, संशोधन और डेटा साझा करने के नए नियम जुड़ते गए। इससे इनकी कुल संख्या 688 तक पहुंच गई।
अमेरिका की ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी का डेटाबेस बताता है कि आज यह संख्या 800 को पार कर चुकी है। यह सबूत है कि दुनिया बदलती जमीनी हकीकत के साथ अपने समझौतों को लगातार अपडेट कर रही है।
खुद भारत का बांग्लादेश के साथ 1996 का गंगा जल समझौता 30 साल की मियाद के साथ बना था। इसका इसी साल नवीनीकरण होना तय है।
समझौते के भीतर छुपा बदलाव का रास्ता
इनके जरिए दोनों देश मिलकर नए प्रोजेक्ट बना सकते हैं या आपसी सहमति से नियमों को बदल सकते हैं। भारत ने इसी नियम का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को नोटिस थमाया है।
अनुच्छेद VII (Article VII): यह दोनों देशों के स्थायी सिंधु आयोगों (PIC) को आपसी सहमति से नए इंजीनियरिंग कार्य या जल निकासी की योजनाएं शुरू करने की आजादी देता है।
अनुच्छेद XII (Article XII): यह साफ कहता है कि दोनों देश मिलकर समय-समय पर इस समझौते के प्रावधानों में संशोधन कर सकते हैं।
अगर हम दक्षिण-पूर्व एशिया की मेकांग नदी के 1995 के समझौते को देखें तो वह बेहद लचीला और आधुनिक है। हमारा सिंधु आयोग (PIC) सिर्फ एक चौकीदार जैसा काम करता है।
वह यह देखता है कि नियमों का उल्लंघन न हो। इसके विपरीत मेकांग नदी आयोग पूरे बेसिन का मिलकर प्रबंधन करता है। रणनीतियां बनाता है और पानी की गुणवत्ता तय करता है।
पुराना पड़ चुका समझौता
ग्लोबल वॉर्मिंग का ज़िक्र नहीं: 1990 से पहले के किसी कानून में जलवायु परिवर्तन की बात नहीं थी, इसमें भी नहीं है।
भूजल पर सन्नाटा: ज़मीन के नीचे का पानी भी सीमाओं के पार जुड़ा है। लेकिन समझौते में इसका कोई नियम नहीं है।
पानी की क्वालिटी की अनदेखी: नदियों के स्वास्थ्य और पानी की शुद्धता को लेकर कोई नियम नहीं।
बंटवारा नहीं, विभाजन का सौदा
यह समझौता नदियों के विभाजन पर टिका है। यही वजह है कि दोनों देश कभी मिलकर किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर पाए।
इसीलिए इसे साझाकरण व्यवस्था नहीं, बल्कि एक विभाजन समझौता कहा जाता है। इसी बंटवारे ने दोनों देशों को कभी एक संयुक्त नदी बेसिन कार्यक्रम बनाने ही नहीं दिया।
Indus River System
सिंधु जल समझौते में बदलाव की जरूरत
इसमें यह दिखाया है कि कैसे जलवायु परिवर्तन सिंधु बेसिन में पानी की उपलब्धता पर अलग-अलग तरह से असर डाल रहा है।
उदाहरण के लिए पूर्वी नदियों के बेसिन में 70 साल में सालाना बारिश में 20 प्रतिशत की कमी देखी गई है, जबकि पश्चिमी नदियों के बेसिन में होने वाली बारिश में कोई ख़ास बदलाव नहीं आया है।
विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा स्थिति में यह समझौता सिंधु नदी के पानी के बेहद अप्रभावी और बेअसर इस्तेमाल की वजह बन रहा है। साथ ही यह समय के साथ बदलती जरूरतों और मांगों से पूरी तरह बेखबर है।
समझौते पर दोबारा बातचीत करने की भारत की मांग को ठंडे बस्ते में डालने के बजाय उसके फैसले से अलग करके देखा जाना चाहिए। यही पाकिस्तान के लिए सबसे भरोसेमंद रास्ता हो सकता है, जिससे वह यह पक्का कर सके कि इस समझौते को आगे और रोक कर न रखा जाए।
FAQ
- सिंधु जल समझौता कब और किनके बीच हुआ था?
सिंधु जल समझौता 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुआ था। यह समझौता पूर्वी (सतलज, ब्यास, रावी) और पश्चिमी (सिंधु, जेहलम, चिनाब) नदियों का पानी बांटता है, जिसमें पूर्वी नदियों का पानी भारत को और पश्चिमी नदियों का पानी पाकिस्तान को मिलता है। - भारत ने सिंधु जल समझौते पर पुनर्विचार की मांग क्यों की है?
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं और बदलती जरूरतों के चलते समझौते को स्थगित कर पुनर्विचार की मांग की है। इसके अलावा, 1960 का यह समझौता जलवायु परिवर्तन, भूजल, पानी की गुणवत्ता और बदलती जनसंख्या जैसे आधुनिक मुद्दों पर पूरी तरह से खामोश है। - सिंधु जल समझौते में बदलाव के लिए क्या कानूनी रास्ते हैं?
समझौते में ही अनुच्छेद VII और XII दिए गए हैं, जो दोनों देशों को आपसी सहमति से नए प्रोजेक्ट बनाने और समझौते में संशोधन करने की अनुमति देते हैं। भारत ने इन्हीं प्रावधानों का हवाला देते हुए पाकिस्तान को आधिकारिक नोटिस भेजा है।
ये भी पढ़ें:-
सोना अब लॉकर में नहीं, गोल्ड लोन का बढ़ रहा क्रेज, जानिए पूरा गणित
जेल से ग्लोबल आतंक तक, कैसे अमेरिका-कनाडा ने तोड़ी लॉरेंस गैंग की कमर
3682 बाघ, 58 रिजर्व...फिर क्यों खतरे में हैं टाइगर, जानिए अंदर की कहानी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava