11 Feb 2024
By Pratibha Rana
BHOPAL. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi )आज 11 फरवरी को मध्यप्रदेश के झाबुआ ( PM Modi Jhabua )से लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे। जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी झाबुआ ( PM Modi MP Visit Schedule ) से लोकसभा चुनाव ( loksabha election )अभियान की शुरुआत करेंगे। वे यहां पर एक रैली को संबोधित कर मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र से आगामी चुनाव का प्रचार अभियान शुरू करेंगे। पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं( mp news )। ये खबर भी पढ़िए... लाड़ली बहना योजना की वजह से विभागों के बजट में अड़ंगा,छात्रवृत्ति अटकी ये है प्रधानमंत्री का प्रोग्राम सुबह 10:30 बजे- दिल्ली एयरपोर्ट से रवानगी सुबह 11:40 बजे- इंदौर एयरपोर्ट पर आगमन सुबह 11:50 बजे- झाबुआ के लिए रवाना होंगे दोपहर 12:20 बजे- झाबुआ की गोपालपुर हवाईपट्टी पर आगमन दोपहर 12:39 बजे -विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन दोपहर 12:47 बजे - जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे MP में लोकसभा चुनाव की स्थिति मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 में से 6, गुजरात की 26 सीटों में से 4 और राजस्थान की 25 सीटों में से 3 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। देश के 17 राज्यों में आदिवासी वर्ग के लिए 47 सीटें रिजर्व हैं। बता दें, मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। इसमें बीजेपी के पास 28 सीटे है, जबकि कांग्रेस के पास छिंदवाड़ा सीट है। ये खबर भी पढ़िए... 4 शिक्षकों ने किया ऐसा काम, पुलिस ने दर्ज की FIR, RTI में हुआ खुलासा महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान की मासिक किस्त करेंगे वितरित मोदी आज झाबुआ के दौरे पर विशेष पिछड़ी जनजातियों की लगभग 2 लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान की मासिक किस्त वितरित करेंगे। मध्य प्रदेश की विभिन्न विशेष पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक भोजन के लिए 1,500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाते हैं। साथ ही पीएम स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को 1.75 लाख अधिकार अभिलेख वितरित करेंगे। टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री झाबुआ में टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। जो क्षेत्र में उच्च आदिवासी बहुल जिलों के लिए एक समर्पित विश्वविद्यालय है। 170 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाला यह विश्वविद्यालय छात्रों के समग्र विकास के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 550 से अधिक गांवों के लिए धनराशि हस्तांतरित करेंगे। जिसका उपयोग आंगनवाड़ी भवन, उचित मूल्य की दुकानों, स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों में अतिरिक्त कमरे, आंतरिक सड़कों सहित विभिन्न प्रकार की निर्माण गतिविधियों के लिए किया जाएगा। पीएम रतलाम और मेघनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे। ये खबर भी पढ़िए... EPFO से आई खुशखबरी, अब PF पर मिलेगा 8.25% ब्याज तलावड़ा परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा प्रधानमंत्री झाबुआ में 'सीएम राइज स्कूल' का शिलान्यास करेंगे। स्कूल छात्रों को स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी को एकीकृत करेगा। सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा उनमें 'तलावड़ा परियोजना' शामिल है, जो धार और रतलाम के एक हजार से अधिक गांवों के लिए पेयजल आपूर्ति योजना है और अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) 2.0 में 14 शहरी जल आपूर्ति योजनाएं, जिससे मध्य प्रदेश के कई जिलों में 50,000 से अधिक शहरी परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। ये खबर भी पढ़िए... महिला शिक्षा में बदल रही राजस्थान की तस्वीर, बढ़ी छात्राओं की संख्या रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे प्रधानमंत्री झाबुआ की 50 ग्राम पंचायतों के लिए 'नल जल योजना' राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस योजना से लगभग 11,000 घरों को नल का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वह कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें रतलाम रेलवे स्टेशन और मेघनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी शामिल है। इन स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जाएगा। जो रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की जाएंगी, उनमें इंदौर-देवास-उज्जैन सी केबिन रेलवे लाइन के दोहरीकरण की परियोजना भी शामिल हैं। इसके अलावा पीएम मोदी मध्य प्रदेश में 3, 275 करोड़ रुपए से अधिक की कई सड़क विकास परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसमें हरदा-बैतूल (पैकेज-I) को फोरलेन किया जाना शामिल है।

15 Nov 2023
By Vikram Jain
झाबुआ की सभा में पीएम ने कड़कनाथ मुर्गे के जरिये कांग्रेस पर निशाना साधा

10 Feb 2024
By Jitendra Shrivastava
11 फरवरी को मप्र में JHABUA के दौरे पर PM मोदी करीब 7500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजातियों की लगभग 2 लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान की मासिक किस्त वितरित करेंगे। राजनीति

11 May 2024
By Vikram Jain
मध्य प्रदेश में चौथे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम मोहन यादव ने रतलाम में रोड शो किया। इस दौरान सीएम मोहन ने जमानत पर जेल से छूटे अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही जनता से फिर से मोदी सरकार बनाने की अपील की।

05 Oct 2026
By Ramanand Tiwari
BHOPAL. मध्यप्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों की कहानी अब केवल खाली सीटों की नहीं है। विधानसभा में सामने आए आंकड़े बताते हैं कि 2018 से 32 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हो चुके हैं, जबकि 2023 से 2026 के बीच बीई-बीटेक की 41,526 सीटों पर दाखिले नहीं हुए। इसके बावजूद खाली सीटों में पिछले साल से 28% कमी एक दूसरा संकेत देती है।

By Sandeep Kumar
भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल पर आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का आरोप है। ईओडब्ल्यू ने संचालक राजकुमार सूर्यवंशी और अन्य पर अपराध दर्ज किया। जांच में स्टाफ सूची में नाम दोहराने की बात सामने आई। पैथोलॉजी रिपोर्टों पर कथित फर्जी हस्ताक्षरों का भी आरोप है। अस्पताल को मिले भुगतान की राशि जांची जाएगी। फिलहाल आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया से होगी।

By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पस्ता थाना क्षेत्र के डौरा चौकी इलाके से लापता हुए वसीम अंसारी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि युवक को पहले फोन करके मिलने के लिए बुलाया गया था। इसके बाद उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया।

एमपी एडीपीओ परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होनी है। इसी दिन IBPS SO Law Mains भी है। विधि स्नातक अभ्यर्थी असमंजस में हैं। उन्होंने एमपीपीएससी सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में परीक्षा तिथि बदलने की मांग की गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि आईबीपीएस की तिथि पहले घोषित हुई थी। एक ही दिन परीक्षा होने से किसी एक परीक्षा से वंचित रह सकते हैं।

Top News: खबरें काम की: नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... भारत-स्विटजरलैंड में 5 बड़ी डील, नौकरी से रक्षा तक बढ़ेगा सहयोग; इंडिगो की उड़ानें महंगी, टिकट पर 10 हजार रुपए तक अतिरिक्त चार्ज। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर.. मध्य प्रदेश| छत्तीसगढ़। राजस्थान