Census 2027: अब घर बैठे होगी जनगणना की शुरुआत, मोबाइल से खुद दर्ज कर सकेंगे परिवार का पूरा ब्योरा

02 Nov 2026

By Umeshwari Baghel

देश में आगामी जनगणना 2027 इस बार डिजिटल तरीके से होगी। जनगणना 2027 स्व-गणना की सुविधा से नागरिक भी सीधे इसमें हिस्सा ले सकेंगे। वे स्मार्टफोन या वेब पोर्टल से घर बैठे अपने परिवार की जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। जनगणना कर्मी घर-घर जाकर कागज पर नहीं, बल्कि एक विशेष मोबाइल एप में डेटा दर्ज करेंगे। रायपुर में इसके लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कहीं नोटों की माला तो कहीं सोने-चांदी के गहने, रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में ऐसे होता है मां लक्ष्मी का अनोखा श्रृंगार

By Arohi Raj

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के माणक चौक इलाके में श्री महालक्ष्मी मंदिर है। यहां दिवाली और भैया दूज के मौके पर मंदिर को खास तरीके से सजाया जाता है। इस दौरान मां लक्ष्मी का विशेष श्रृंगार होता है। मंदिर को नोटों, सोने-चांदी और गहनों से सजाया जाता है। इस दौरान दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बताया जाता है कि भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार धन चढ़ाते हैं।

राजस्थान में मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की एमएसपी खरीद की तैयारी शुरू, 2 नवंबर से रजिस्ट्रेशन
राजस्थान में मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की एमएसपी खरीद की तैयारी शुरू, 2 नवंबर से रजिस्ट्रेशन

02 Nov 2026

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में खरीफ वर्ष 2026 में मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद को लेकर राजफैड स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। राज्य में इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन राजफेड वेबसाइट, ई-मित्र और राजफेड किसान ऐप से होगा।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने बंद की सुनवाई, अब निचली अदालत में होगी आगे की कार्रवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने बंद की सुनवाई, अब निचली अदालत में होगी आगे की कार्रवाई

02 Nov 2026

By Arohi Raj

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की सुनवाई बंद कर दी है। अब कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए निचली अदालत को निर्देश दिया है। कोर्ट ने आगे की कार्रवाई मजिस्ट्रेट पर छोड़ दी है। वहीं, सुनवाई के दौरान यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी। सरकार ने बताया कि मामले में चार्जशीट दाखिल किया जा चुका है।

जोधपुर में कांग्रेस को जवाब देने उतरेगी भाजपा, तीन नवंबर को CM भजनलाल की पदयात्रा और सभा
जोधपुर में कांग्रेस को जवाब देने उतरेगी भाजपा, तीन नवंबर को CM भजनलाल की पदयात्रा और सभा

02 Nov 2026

By Jyoti Mahender Bhardwaj

कांग्रेस के राजनीतिक अभियान के जवाब में भाजपा अब जोधपुर में मैदान में उतरने जा रही है। 3 नवंबर को भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ' अभियान चलाएगी। गांधी मैदान से जालोरी गेट तक पदयात्रा निकलेगी। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने इस कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है।