सांसद पप्पू यादव को धमकी का मामला निकला फर्जी, लेटर में की थी हेराफेरी
Vikram Jain | Nov 15, 2024, 18:54 IST
Bihar Purnia MP Pappu Yadav turned out to be fake Case of threatening
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के घर को उड़ाने की धमकी मिलने का मामला फर्जी निकला है, पुलिस ने धमकी भरा लेटर भेजने के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की इसमें मामला फर्जी पाया गया है।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को धमकी मिलने का मामला फर्जी निकला है। मामले में पूर्णिया पुलिस ने धमकी भरा लेटर भेजने के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी से पूछताछ में लेटर फर्जी निकला है। शातिर आरोपी ने धमकी भरा पत्र सुपौल निवासी कुंदन कुमार को फंसाने के उद्देश्य से भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि सांसद यादव को धमकी देने के मामले में अब तक 6 केस दर्ज किए गए हैं।
दरअसल, निर्दलीय पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस बार धमकी देने वाले ने उन्हें कुरियर से लेटर भेजा गया था। लेटर भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का साथी बताया और 15 दिन में सांसद पप्पू यादव के आवास ‘अर्जुन भवन’ को उड़ाने की धमकी दी थी। इस लेटर के आने के बाद सनसनी फैल गई है। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि सांसद पप्पू यादव को धमकी फर्जी निकली है। लेटर भेजने वाले व्यक्ति ने लेटर को बेहद शातिराना तरीके से तैयार किया। पत्र को कंप्यूटर से टाइप किया और उसे प्रिंट कर लिफाफे में चिपकाया, ताकि हैंडराइटिंग से किसी तरह की पहचान न हो सके।
मामले में पूर्णिया एसपी कर्तिकेय शर्मा ने बताया कि सांसद पप्पू यादव को धमकी मिलने के मामलों को लेकर पुलिस गंभीर है। धमकी के मामले की जांच के लिए पुलिस टीमें बनाई हैं। एसपी ने आगे बताया कि कुरियर से लेटर भेजकर आवास (अर्जुन भवन) को उड़ाने का मामला फर्जी पाया गया है। इसमें किसी ने एक युवक के नाम का गलत इस्तेमाल किया है। मामले में पुलिस कुरियर लाने वाले से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि धमकाने वाले तक पहुंचा जा सके।
पत्र में लिखा था: "मैं कुंदन कुमार, पिता- स्व. विनोद राम, माता- रबिया देवी, ग्राम- कामत किशुनगंज, पोस्ट- मोहम्मदगंज, थाना- छातापुर, जिला- सुपौल का स्थायी निवासी हूं, मेरा कहना है कि तुम पप्पू यादव, पूर्णिया के सांसद हो, तो सांसद बनकर रहो, मेरा दोस्त लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल से तुम्हें कॉल करता है, तो तुम कॉल क्यों नहीं उठाते हो? तुम्हारा पता हमें सब मालूम है, तुम्हारा घर अर्जुन भवन, पूर्णिया में है, तुम्हारी उल्टी गिनती आज से शुरू हो गई है। तुम्हारे घर को 15 दिनों के अंदर उड़ा देंगे।
यह लेटर पूर्णिया स्थित अर्जुन भवन के कार्यालय कर्मी द्वारा खोला गया, जिसके बाद सांसद पप्पू यादव को इसकी जानकारी दी गई। पप्पू यादव, जो उस समय झारखंड में थे ने इस मामले को लेकर पूर्णिया एसपी से संपर्क किया।
एसपी कार्तिकेय शर्मा ने आगे बताया कि धमकी देने के इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन नहीं पाया गया है। ऐसे ही मामले में पहले दिल्ली से महेश पांडेय को भी गिरफ्तार किया गया था, उससे पूछताछ की गई को लॉरेंस गैंग से कोई संबंध सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि महेश पहले कई सांसद और विधायकों के घर काम कर चुका है और धमकी देकर पप्पू यादव से नजदीकियां बढ़ाना चाहता था। एसपी ने बताया कि पूर्णिया पुलिस सांसद की सुरक्षा को लेकर अलर्ट है।
जानें पूरा मामला
इस मामले में पुलिस का कहना है कि सांसद पप्पू यादव को धमकी फर्जी निकली है। लेटर भेजने वाले व्यक्ति ने लेटर को बेहद शातिराना तरीके से तैयार किया। पत्र को कंप्यूटर से टाइप किया और उसे प्रिंट कर लिफाफे में चिपकाया, ताकि हैंडराइटिंग से किसी तरह की पहचान न हो सके।
युवक का नाम फंसाने रची गई साजिश
धमकी भरे लेटर में क्या लिखा है....
यह लेटर पूर्णिया स्थित अर्जुन भवन के कार्यालय कर्मी द्वारा खोला गया, जिसके बाद सांसद पप्पू यादव को इसकी जानकारी दी गई। पप्पू यादव, जो उस समय झारखंड में थे ने इस मामले को लेकर पूर्णिया एसपी से संपर्क किया।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध नहीं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari