01 Oct 2026
By Arun Tiwari
तीन सौ करोड़ से ज्यादा में बनी छत्तीसगढ़ विधानसभा की नई नवेली इमारत को साल भर भी नहीं हुआ और उसकी छत दरकने लगी है। पिछले तीन महीने में दो बार विधानसभा की फॉल सीलिंग गिर चुकी है। विधानसभा की फॉल सीलिंग जुलाई में गिरी थी और अब दो दिन पहले ही यह घटना हो गई।

By Jageshwar prasad
अजमेर में एक आईएएस अधिकारी टीकमचंद बोहरा के साथ ठगी का मामला सामने आया है। विक्रम ओझा, सुनील प्रजापत और आशीष बाहेती ने कार डिलीवरी के नाम पर 3 लाख रुपए की ठगी की। आरोपी ने टोकन राशि लेकर कार नहीं दी, जिससे अधिकारी को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआई रामेश्वरी देवी को सौंपी है।

छत्तीसगढ़ सरकार में वन मंत्री केदार कश्यप ने जमीन के लिए बड़ा खेल किया है। कौड़ियों की जमीन को करोड़ों में तो बदला ही लेकिन इस जमीन के लिए केदार कश्यप ने अपनी जाति भी बदल ली। रायपुर विकास प्राधिकरण यानी आरडीए की दस्तावेजों में 23327 वर्ग फीट का प्लॉट राधिका पैलेस प्रायवेट लिमिटेड के नाम पर है। इस कंपनी की डायरेक्टर केदार कश्यप की पत्नी शांति कश्यप हैं।

By Ashish Bhardwaj
भारत और अमेरिका के बीच तरंग शक्ति 2026 नामक युद्धाभ्यास, जोधपुर एयरबेस पर जारी है। राफेल, F-35, तेजस और सुखोई-30 MKI जैसे युद्धक विमानों ने इस अभ्यास में शामिल होकर एक नई मिसाल कायम की है। ये अभ्यास विभिन्न वायुसेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने का एक प्रयास है, जिसमें नाल, उतरलाई, जैसलमेर और फलोदी जैसे प्रमुख एयरबेस भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश में हर दिन 40 बच्चियां गायब हो रही हैं। यह खुलासा इस साल आठ महीने में पुलिस थानों में पहुंची शिकायतों से हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गुम होने वाले बच्चों में लड़कों के मुकाबले करीब तीन गुना बच्चियां हैं। एमपी में लापता लड़कियों का यह आंकड़ा इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में चिंता बढ़ा रहा है।