भारतीय संस्कृति में विवाह एक पवित्र बंधन माना जाता है, जिसमें न केवल दो व्यक्तियों का, बल्कि दो परिवारों का भी एक मजबूत संबंध स्थापित होता है। विवाह की कई रस्मों में गठबंधन एक विशेष स्थान रखता है। इस रस्म में वर और वधू के वस्त्रों को आपस में बांध कर अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीकात्मक संदेश दिया जाता है।
ये खबर भी पढ़ें...शादी के बाद अपने पार्टनर की हॉबी और इंट्रेस्ट को कैसे एप्रिशिएट करें, यहां से लें टिप्स
गठबंधन का विशेष महत्व
शादी की रस्मों में गठबंधन का विशेष महत्व होता है। इस रस्म में दूल्हे के दुपट्टे या पटके को दुल्हन की चुनरी से बांधा जाता है। यह बंधन सिर्फ कपड़े का नहीं, बल्कि प्यार, विश्वास और जिंदगीभर साथ निभाने का वादा होता है। मान्यता के मुताबिक, गठबंधन की रस्म आमतौर पर दूल्हे की बहन द्वारा संपन्न की जाती है, जो भाई और भाभी के रिश्ते को पवित्रता और शुभकामनाओं से जोड़ती है।
कितनी गांठें बांधनी चाहिए
शास्त्रों के मुताबिक, गठबंधन करते समय केवल दो गांठें बांधनी चाहिए। दो से ज्यादा या एक ही गांठ बांधना उचित नहीं माना जाता। इसकी अपनी धार्मिक और भावनात्मक वजहें हैं। पहली गांठ असीम प्रेम का प्रतीक होती है, जो बताती है कि पति-पत्नी के बीच गहरा प्यार बना रहेगा। दूसरी गांठ अखंड विश्वास का प्रतीक है, जो यह दर्शाती है कि दोनों एक-दूसरे पर हमेशा भरोसा करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...शादी का खाना: स्वादिष्ट और बजट फ्रेंडली खाने के लिए किफायती और यूनिक प्लान
गठबंधन की गांठों का ज्योतिषीय महत्व
इन दो गांठों को शुक्र (Venus) और मंगल (Mars) ग्रहों से भी जोड़ा जाता है, जो वैवाहिक जीवन में सुख और शक्ति लाते हैं। शुक्र ग्रह प्रेम, आकर्षण और वैवाहिक सुख का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि मंगल ग्रह ऊर्जा, सुरक्षा और रिश्ते की मजबूती का संकेत देता है।
गठबंधन के माध्यम से नवदंपत्ति पर इन दोनों ग्रहों की कृपा बनी रहती है, जिससे उनका दाम्पत्य जीवन सुखी और संतुलित बना रहता है। इसलिए, शादी के दौरान गठबंधन करते समय इन दो गांठों को बड़े प्रेम और शुभ भावनाओं के साथ बांधना चाहिए। यह जीवनभर के रिश्ते को मजबूत और पवित्र बनाता है।
Wedding | धर्म ज्योतिष न्यूज
ये खबर भी पढ़ें...
Relationship Tips: आप से जुड़ने से पहले आपके पार्टनर का परिवार से कैसा है रिश्ता, ऐसे जानें
New Relationship Trend : जानिए क्या है बॉयसोबर ट्रेंड, युवाओं में बढ़ रहा इसका क्रेज