PM इमरान पर पूर्व पत्नी रेहम का वार, निजी जीवन पर किए खुलासे; सकते में आई सरकार

author-image
एडिट
New Update
PM इमरान पर पूर्व पत्नी रेहम का वार, निजी जीवन पर किए खुलासे; सकते में आई सरकार

दिल्ली. पाकिस्तान में सियासी घटनाक्रम बहुत तेजी से बदल रहे हैं। इमरान खान की गठबंधन सरकार से दो दलों ने समर्थन वापस ले लिया है, इससे उनकी विदाई तय हो गई है। हालांकि, इमरान खान दावा कर रहे हैं कि वह सरकार में बने रहेंगे और विपक्ष के दावों में कोई दम नहीं है। इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान (Reham Khan) ने मीडिया से बात की है और उनके कई राज खोले हैं। रेहम खान ने कहा है कि इमरान कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इमरान भ्रम में हैं। वह किसी की सलाह नहीं सुन रहे हैं। रेहम खान ने कहा कि अगर उन्हें सलाह सुनी होती तो शायद मैं अब भी उनसे शादी कर लेती। रेहम खान ने इमरान खान के साथ अपनी शादी को गलती बताया। उन्होंने कहा कि मुझे इनकी सच्चाई नहीं पता थी। इन्होंने सिर्फ लोगों से झूठे वादे किए। इमरान कहते हैं कि उनके आसपास गलत लोग हैं। सच्चाई यह है कि वह खुद गलत हैं। जो व्यक्ति जैसा होता है उसके आसपास वैसे लोग ही जमा होते हैं।





इमरान की हो रही छीछालेदर





पाकिस्तान (Pakistan) में सियासी उथल-पुथल चरम पर है। इमरान खान सरकार के अल्पमत में आने के दावे किए जा रहे हैं। विपक्षी तो उनसे इस्तीफा मांग ही रहे हैं, सहयोगियों ने भी नेशनल असेंबली में हाथ खींच लिए हैं। वक्त की मार तो इंसान झेल भी जाए, लेकिन अपनों की या कभी अपने रहे लोगों के हमले कैसे झेले! ऐसा इसलिए कह रहे क्योंकि यहां तो कभी हमसाया रहे लोग भी इमरान खान का साथ नहीं दे रहे। ज्यादा दूर क्या जाना, कभी इमरान खान के साथ जीने मरने की कसमें खाने वालीं उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान भी इस संकट में इमरान के लिए विलेन बन गई हैं। वो भी उनकी छीछालेदर करने में लगी पड़ी हैं।





पूर्व में भी लगाए थे आरोपी





रेहम खान और इमरान खान की शादी साल 2015 में हुई थी लेकिन, 10 महीने के बाद ही दोनों का मनमुटाव होने के बाद तलाक हो गया था। अपनी आत्मकथा में रेहम ने इमरान खान के अन्य महिलाओं के साथ कथित संबंधों के बारे में भी कई बातें लिखी थीं। उन्होंने किताब में दावा किया है कि इमरान खान ने खुद उन्हें अपनी नाजायज औलादों के बारे में बताया था। किताब के एक चैप्टर में रेहम खान ने विवाहित रहने के दौरान इमरान के साथ हुई बातचीत के बारे में लिखा है। रेहम का दावा है कि इमरान ने स्वीकार किया था कि उनके शादीशुदा महिलाओं से पांच बच्चे हैं। किताब के अनुसार इमरान ने उन्हें बताया था इनमें से कुछ बच्चे भारतीय हैं और उस समय उन्होंने अपने सबसे बड़ी नाजायज संतान की उम्र 34 साल बताई थी।





पूर्व पत्नी खुलासा किया





रेहम खान ने इमरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप भी एक दो नहीं, पूरी की पूरी झड़ी लगा दी है। पतझड़ में सुबह-सुबह आपकी गाड़ी पर जितने पत्ते गिरते होंगे, उससे कहीं ज्यादा आरोप एक दिन में इमरान पर लग रहे हैं। रेहम ने इमरान को इतिहास बता दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- इमरान ने एक बयान में कहा था कि उनके संकट के पीछे अमेरिका की भूमिका हो सकती है। हालांकि कहा जा रहा है कि उनकी जुबान फिसल गई थी। बहरहाल, अमेरिका ने इसको सिरे से खारिज कर दिया था। अब रेहम ने अमेरिकी सरकार के प्रवक्ता की बात का समर्थन करते हुए कहा है- बीते दिन रेहम ने अपने पूर्व पति के खिलाफ ट्वीट्स की बारिश कर दी थी। इनमें उन्होंने इमरान के नाम को लीर-लीर कर दिया है। एक नजर डालते हैं।





कौन हैं रेहम खान





48 साल की रेहम खान के पास ब्रिटेन की नागरिकता है। वो पेशे से पत्रकार हैंष बताया जाता है कि उन्होंने सोशियॉलजी की पढ़ाई की है। बाद में पत्रकारिता में आने का मन बनाया। इसमें पोस्ट ग्रैजुएशन करते हुए ही रेहम ने अपनी पहली जॉब की। बतौर पत्रकार उनका कैरियर सफल रहा। पढ़ाई के दौरान ही वो पाकिस्तान के लीगल टीवी के लिए बतौर प्रेजेंटेटर काम करने लगी थीं। उन्होंने पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार के लिए काम किया है। रेहम खान लेखिका और फिल्ममेकर भी हैं। वो एक पाकिस्तानी फिल्म ‘जनान’ को प्रोड्यूस भी कर चुकी हैं। ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।





कुछ ही महीनों में तलाक





इमरान खान से रेहम की शादी 2014 हुई बताई जाती है। इमरान ने जनवरी 2015 में इसका खुलासा किया था। लेकिन शादी लंबी नहीं चली। कुछ ही महीनों बाद अक्टूबर 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। उसके बाद से ही रेहम, इमरान पर हमलावर रही हैं। इसी साल 2 जनवरी को रेहम ने ट्वीट कर बताया था कि उन पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई है। रेहम की कार पर बाइक पर आए दो लोगों ने गोलीबारी की और उनकी गाड़ी छीन ली थी। उन्होंने इसके लिए इमरान खान सरकार को जिम्मेदार बताया था।



पाकिस्तान आत्मकथा pakistan Autobiography रेहम खान सरकार इमरान खान प्रधानमंत्री नेशनल असेंबली Imran Khan government National Assembly Reham Khan Prime Minister