स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार 6वीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड, मध्यप्रदेश देश का सबसे साफ राज्य

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार 6वीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड, मध्यप्रदेश देश का सबसे साफ राज्य

संजय गुप्ता, INDORE. आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर राष्ट्रपति दोपद्री मुर्मू के हाथों इंदौर को देश की क्लीन सिटी का अवॉर्ड लगातार छठवीं बार मिला। इंदौर देश का पहला शहर है जिसको गार्बेज फ्री सिटी होने के कारण 7 स्टार की रेटिंग दी गई है। इस दौरान कहा गया कि इंदौर में ढूंढे से भी कचरा नहीं मिलता है। नदियां भी खिलखिलाती हैं। सफाई में वर्चस्व बनाए रखना इंदौर का शौक है। जब कर लिया है हौसला ऊंची उड़ान का तो देखना फिजूल है कद आसमान का। पुरस्कार महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुकत्त प्रतिभा पाल के साथ सांसद शंकर लालवानी ने राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त किया। इस दौरान संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह और पूर्व अपर आयुक्त संदीप सोनी उपस्थित थे। मप्र को देश का सबसे सफाई राज्य का पुरस्कार मिला जो प्रमुख सचिव मनीष सिंह और उनकी टीम ने राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त किया।



indore award




— Pushyamitra Bhargav (@advpushyamitra) October 1, 2022



indore team the sootr



ये भी दिए गए अवॉर्ड



साफ घाट-हरिद्वार



साल 2022 के अवॉर्ड




  • सफाई मित्र सुरक्षा 2022-तिरुपति, आंध्र प्रदेश, सर्वश्रेष्ठ शहर


  • सबसे स्वच्छ घाट-हरिद्वार, यूपी

  • स्वच्छ कैंटोनमेंट-देवलाली कैंट महाराष्ट्र

  • फास्टेट मूवर सिटी-शिमोगा, कर्नाटक



  • स्वच्छ शहरों में अवॉर्ड




    • एक लाख से अधिक आबादी वाले शहर कैटेगरी में-पहले स्थान पर इंदौर, मध्यप्रदेश, सूरत गुजरात दूसरे स्थान पर, तीसरे स्थान पर नवी मुंबई, महाराष्ट्र


  • एक लाख से कम आबादी वाले शहर कैटेगरी में-महाराष्ट्र का पंचगनी पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ का पाटन शहर, कराड़ तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र



  • table indore



    श्रेष्ठ राज्य




    • 100 से कम शहरों वाले राज्य-पहले नंबर पर त्रिपुरा


  • 100 से अधिक शहरों में सबसे साफ राज्य-मध्यप्रदेश



  • 2 table the sootr



    list the sootr



    इंदौर का जनभागीदारी मॉडल पूरा देश अपनाए-राष्ट्रपति




    — President of India (@rashtrapatibhvn) October 1, 2022



    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर और मध्यप्रदेश के साथ ही सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इंदौर निवासियों द्वारा किए गए जनभागीदारी के मॉडल को पूरे देश को अपनाने का प्रयास होना चाहिए। बापू ने सफाई का महत्व बताया था, बीते आठ सालों में केंद्र-राज्य के साथ ही सभी आमजन का योगदान रहा, इसके कारण ये सफाई हासिल हुई। सफाई मित्रों ने कोविड के दौरान भी लगातार सेवाएं दी हैं। साल 2026 तक हमारा लक्ष्य देश के सभी शहरों को गार्बेज मुक्त करना है। युवाओं से आग्रह करूंगी कि अभियान को सफलता के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। सफाई मित्र की सुरक्षा के लिए भारत सरकार काम कर रही है।



    मध्यप्रदेश को यहां भी अवॉर्ड




    • क्लीन कैंटोनेमेंट-पहले स्थान पर महू, मध्यप्रदेश, दूसरे स्थान पर अहमदाबाद कैंटोनमेंट


  • मैक्सिमम पॉपुलेशन पार्टिसिपेशन-एक लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों में विजेता मध्यप्रदेश का बदोनी  

  • एक लाख से ज्यादा जनसंख्या में पहले स्थान पर उज्जैन, मध्यप्रदेश



  • इन्हें भी मिला अवॉर्ड




    • क्लीन स्मॉल सिटी-एक से तीन लाख जनसंख्या में एनएमडीसी, नई दिल्ली 


  • क्लीन मीडियम सिटी-तीन से दस लाख की जनसंख्या में मैसूर, कर्नाटक

  • क्लीन बिग सिटी-10 से 40 लाख की जनसंख्या में विशाखापट्‌टनम, आंध्र प्रदेश

  • क्लीन मेगा सिटी-40 लाख से अधिक जनसंख्या में अहमदाबाद, गुजरात

  • क्लीन स्टेट कैपिटल-विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश


  • MP News इंदौर छठवीं बार नंबर-1 इंदौर को 6वीं बार सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 Swachh Survekshan 2022 6th time cleanest city award Indore cleanest city मध्यप्रदेश की खबरें