यूक्रेन का रूस में घुसकर हमला, सीमावर्ती इलाके में तेल के डिपो पर गिराए बम

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
यूक्रेन का रूस में घुसकर हमला, सीमावर्ती इलाके में तेल के डिपो पर गिराए बम

कीव/मॉस्को. रूस और यूक्रेन के बीच जंग आज (1 अप्रैल) को भी जारी है। 24 फरवरी को रूस के हमले से शुरू हुई जंग 37वें दिन भी जारी है। इतने दिन बाद भी रूस, यूक्रेन पर कब्जा नहीं कर पाया है। ना ही रूस पीछे हटने को राजी है और ना ही यूक्रेन झुकने को। वहीं, यूरोपीय संसद की अध्यक्ष रॉबर्टा मेत्सोला कीव के लिए रवाना हो गई हैं। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोदिमिर जेलेंस्की ने ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अभी भी रूस के खिलाफ ठोस कदमों का इंतजार कर रहा हूं। हमें हमलावर पर तब तक दबाव बनाना होगा, जब तक उसकी आक्रामकता न खत्म हो जाए। 



यूक्रेन ने रूस में घुसकर हमले करने की शुरुआत कर दी है। यूक्रेन ने अपने देश से सटे रूस के बेल्गोरोद इलाके में एक रूसी तेल डिपो पर बम गिराए। बेल्गोरोद, यूक्रेन के खारकीव शहर से करीब 75 किमी दूर है। बेल्गोरोद के गवर्नर ने दावा किया कि उनके यहां के एक तेल डिपो पर यूक्रेनी सेना की ओर से एयरस्ट्राइक की गई।




— Ostap Yarysh (@OstapYarysh) April 1, 2022



यूक्रेन में अब तक 153 बच्चों की मौत

यूक्रेन के एडवोकेट जनरल ऑफिस के मुताबिक, रूस की ओर से किए गए हमले के बाद से अब तक यूक्रेन में 153 बच्चों की मौत हो चुकी है, 254 बच्चे घायल हैं। बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान कीव, दोनेत्स्क, खारकीव, चर्नीहीव में हुआ है।



यूक्रेन ने बताया रूस का नुकसान 

यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने दावा किया कि 24 फरवरी को रूस की ओर से युद्ध की शुरुआत किए जाने के बाद से एक अप्रैल तक 17 हजार 700 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन का यह भी कहना है कि रूस को अब तक 143 प्लेन्स, 131 हेलिकॉप्टर, 625 टैंक और 24 विशेष उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा।



जॉर्जिया भी रूस के खिलाफ लगाएगा प्रतिबंध

रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाने वाले देशों में अब जॉर्जिया भी शामिल हो जाएगा। जॉर्जिया के राष्ट्रपति की ओर से ऐलान किया गया कि उनका देश रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लागू करेगा। हालांकि, अभी तक इस देश ने प्रतिबंधों को लागू करने से इनकार किया था।



रिपोर्ट- रूस और बेलारूस की करेंसी एक होगी

यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूस और बेलारूस की करेंसी एक होने जा रही है। रूसी मीडिया के हवाले से सामने आ रहीं खबरों के मुताबिक, जल्द ही दोनों देशों की मुद्रा एक हो सकती है।   



यूक्रेन के मारियूपोल की तबाही की तस्वीरें


— ANI (@ANI) April 1, 2022



इरपिन भी तबाह


— ANI (@ANI) April 1, 2022


Ukraine रूस कीव यूक्रेनी राष्ट्रपति वेलोडिमिर जेलेंस्की युद्ध Kyiv Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy War Russia रूस यूक्रेन तनाव यूक्रेन NATO रूसी राष्ट्रपति Russian President russia ukraine tension व्लादिमीर पुतिन Vladimir Putin