रूस ने यूक्रेन के अनाज गोदाम में आग लगाई, यूक्रेनी प्रांत के लोगों ने गन उठाईं

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
रूस ने यूक्रेन के अनाज गोदाम में आग लगाई, यूक्रेनी प्रांत के लोगों ने गन उठाईं

कीव/मॉस्को. रूस और यूक्रेन के बीच आज (12 मार्च) 17 वें दिन भी जंग जारी है। 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमले शुरू किए थे। रूस कीव को तबाह करने के लिए आमादा है। कई देशों के प्रतिबंधों के बावजूद रूसी सैनिक यूक्रेन पर बम बरसाने से बाज नहीं आ रहे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता पर पाबंदी लगा दी है। वहीं, इंटरनेशनल कोर्ट में भी रूस को घेरने की तैयारी हो रही है। उधर, यूक्रेन के एक प्रांत ओडेसा के लोगों ने रूस के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं।



गोदाम में आग: रूस की बमबारी में यूक्रेन के ब्रोवरी डिस्ट्रिक्ट स्थित अनाज गोदाम में आग लग गई। रूस हमले के जरिए खाद्य संकट पैदा कर यूक्रेनी सेना को समर्पण करने के लिए मजबूर कर सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोडिमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी कर रूसी मांओं से अपील  करते हुए कहा है कि अपने बच्चों को युद्ध में ना भेजें। आपका खुद का नुकसान होगा।



सीएनएन के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाके सुने गए हैं। इसके अलावा कीव के बाहरी इलाकों में भी भारी लड़ाई चल रही है, जिसमें बुका, इरपिन और होस्टोमेल शामिल हैं।



US ने सैनिक भेजे: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने रूस से लगने वाली लातविया, एस्तोनिया, लिथुआनिया और रोमानिया में 12,000 सैनिकों को भेजा है। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध जीत नहीं पाएंगे।



25 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन: संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 24 फरवरी को रूस के हमले शुरू होने के बाद से कम से कम 25 लाख यूक्रेनियन देश छोड़कर चले गए हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के मुताबिक, 40 लाख लोग यूक्रेन से जा सकते हैं।


Russia-Ukraine Tension व्लादिमीर पुतिन Ukranian President रूस यूक्रेन तनाव रूस कीव यूक्रेनी राष्ट्रपति वेलोडिमिर जेलेंस्की युद्ध Kyiv Volodymyr Zelenskyy रूसी राष्ट्रपति War Russia Vladimir Putin Russian President यूक्रेन Ukraine