लाहौर: रैली के दौरान भड़की हिंसा, लोगों पर 2500 आंसू गैस के गोले दागे, 6 की मौत

author-image
एडिट
New Update
लाहौर:  रैली के दौरान भड़की हिंसा, लोगों पर 2500 आंसू गैस के गोले दागे, 6 की मौत

लाहौर. पाकिस्तान के लाहौर में 22 अक्टूबर को एक रैली के दौरान हिंसा भड़क उठी। इस हिंसक झड़प में पुलिस के दो जवान समेत चार लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को इस्लामिक संगठन तहरीक ए लब्बैक ने एक रैली निकाली थी। उनकी मांग थी कि पाकिस्तानी उनके नेता साद रिजवी को रिहा कर दे।

2500 गैस के गोले दागे

पाकिस्तान सरकार को इस प्रदर्शन की भनक पहले से थी। ऐसे में पुलिस को पहले मौके पर तैनात कर दिया गया था। अब उसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए पुलिस की तरफ से 2500 गैस के गोले दाग दिए गए। हमले के दौरान तहरीक ए लब्बैक के चार लोगों ने अपनी जान गंवाई और पुलिस के दो जवान भी मारे गए।

15 लोग घायल हो गए थे

बता दें कि रिजवी को पिछले साल गिरफ्तार कर लिया गया था। जब पाकिस्तान में फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था, तब रिजवी ने भी उसमें गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उसी की रिहाई के लिए शुक्रवार को ये प्रदर्शन हुआ जहां पर बड़े स्तर पर हिंसा हो गई, जिसमें 15 लोगों घायल भी हो गए है। इन सभी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

2500 tear gas shells were fired at people 6 Killed Violence erupted during the rally TheSootr