/sootr/media/post_banners/8447799ffde526f6f778024740a90b0ed3ff3eac605c387fe910513665feeecd.png)
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी आज इस्तीफा दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार आज इसकी घोषणा कर सकती है। राष्ट्रपति से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गनी अंतिम समय तक राष्ट्रपति रहेंगे। इस समय तालिबान और अफगान सैनिकों के बीच गवर्नर कंपाउंड के पास युद्ध चल रहा है। काबुल के मैदान शहर को यहां का गेटवे कहा जाता है। शनिवार, 14 अगस्त की सुबह तालिबान आतंकियों ने पक्तिया प्रांत की राजधानी शरना को कब्जे में ले लिया। इसके बाद तालिबान काबुल से महज एक घंटे की दूरी पर रह गया है।
काबुल एयरपोर्ट पर हमले की आशंका
तालिबान अबतक 19 प्रांत पर कब्जा कर चुका है। बीते 7 दिन में तालिबान ने 18 प्रांत पर कब्जा किया है। पक्तिया में भीषण युद्ध के बाद कब्जा हुआ। यहां पर कई हथियार भी बरामद हुए। अब तालिबान काबुल एयरपोर्ट के बहुत करीब पहुंच गया है और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अब तालिबानी यहां भी हमला कर सकते हैं। दो दिन ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि तालिबान को काबुल पहुंचने में 90 दिन लगेंगे। एक दिन में तालिबान काबुल से 30 दिन की दूरी पर आ गया और अब काबुल पर कब्जा करने के करीब है।
अमेरिकी नागरिकों को बचाने पहुंची अमेरिकी सेना
तालिबान के कब्जे वाले प्रांतों से सैनिक काबुल लौट रहे हैं। तालिबान ने अपने सैनिकों से कहा कि काबुल जा रहे लोगों के डॉक्यूमेंट चेक करें। काबुल लौट रहे अफगान सैनिकों को निशाना बनाया जा रहा है। अमेरिका का पहला सैन्य दल काबुल पहुंचा। तालिबान से निपटने में अफगान सैनिक बुरी तरह नाकाम रहे। कई जगहों पर सैनिकों ने बिना लड़े ही तालिबान के सामने हथियार डाल दिए। तालिबान की रफ्तार को देखते हुए अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों को काबुल से निकालने के लिए सैन्य दल भेजा है।