अफगानिस्तान में हिंसा: लड़की ने टाइट कपड़े पहने, तालिबान आतंकियों ने गोली मार दी

author-image
एडिट
New Update
अफगानिस्तान में हिंसा: लड़की ने टाइट कपड़े पहने, तालिबान आतंकियों ने गोली मार दी

अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद आतंक का खतरा बढ़ गया है। लेकिन इस बार तालिबान ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं हैं। घटना उत्तरी बल्ख प्रांत के समर कांदियान के एक गांव की है जहां तालिबान के आतंकियों ने एक लड़की की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने टाइट कपड़े पहने थे और उसके साथ कोई पुरुष नहीं था। इस गांव पर पूरी तरह से तालिबान के आतंकियों का कब्जा है। बल्ख के पुलिस प्रवक्ता आदिल आदिल शाह आदिल ने लड़की का नाम नाजनीन बताया और उसकी उम्र 21 साल थी।

औरतों और लड़कियों पर बढ़ता अत्याचार

लड़की अपने घर से बल्ख की राजधानी मजार-ए-शरीफ जा रही थी। वह गाड़ी में बैठ ही रही थी कि तभी आतंकियों ने उसे गोली मार दी और उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने बुर्का पहला हुआ था। तालिबान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। अफगानिस्तान में जैसे-जैसे तालिबान का कब्जा बढ़ रहा है, लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा भी बढ़ती जा रही है। तालिबान के आतंकी लड़कियों और औरतों की किडनैपिंग कर जबरदस्ती उनसे शादी कर रहें है। जैसे ही तालिबान किसी नए इलाके या शहर पर कब्जा करता है, मस्जिदों से सरकारी अफसरों और पुलिसकर्मियों की पत्नियों और विधवाओं को उन्हें सौंपने का ऐलान करवाता है।

परिवारों में डर का माहौल

अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते आतंक की वजह से परिवारों में डर का माहौल है। परिवार के सदस्य महिलाओं और लड़कियां को काबुल की सुरक्षित जगहों पर भेज रहे हैं, ताकि उन्हें आतंकियों से बचाया जा सके। अफगानिस्तान के तखार और बदाखशान इलाके में महिलाओं से जबरन शादी करने के मामले सामने आए हैं। ऐसे मामले बाम्यान प्रांत में भी सामने आए हैं, बाम्यान से अफगानी फौजियों ने तालिबान के आतंकियों को भगी दिया है।

लड़की के टाइट कपड़े पहनने पर गोली मारकर की हत्या
Advertisment