श्रीलंका सरकार के खिलाफ आएगा अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष कर रहा तैयारी

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
श्रीलंका सरकार के खिलाफ आएगा अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष कर रहा तैयारी

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका इन दिनों आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। वहीं राजनीतिक गलियारों में उथल पुथल होने लगी है। श्रीलंका के सबसे बड़े विपक्षी दल समागी जाना बालवेगया (SJB) ने कहा कि वह सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे पर भी महाभियोग चलाने के लिए तैयार है।



दूसरी ओर श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ब्याज दरों को दोगुना कर दिया हैं। आर्थिक संकट की वजह से देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। देश के पास इंपोर्ट का भुगतान करने के लिए बहुत कम पैसा बचा है। देश में बेलगाम महंगाई की वजह से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसके खिलाफ जगह जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।



श्रीलंका में आर्थिक संकट की टाइमलाइन



श्रीलंका में पिछले एक महीने से आर्थिक संकट बना हुआ है। श्रीलंका में रुपए की कीमत में तेजी से गिरावट आ रही है और देश 51 अरब डॉलर के कर्ज में डूब गया है।



इस्तीफा देने के बाद दोबारा संभाला वित्तमंत्री का पद



श्रीलंका के वित्तमंत्री अली साबरी ने एक बार फिर वित्तमंत्री पद संभाल लिया है। इससे पहले उन्होंने नियुक्ति के 24 घंटे में ही पद छोड़ दिया था। उनके बाद कोई और ने इस पद के लिए आगे नहीं आया, इसलिए उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में बने रहने का फैसला किया। श्रीलंका में भारत के हाई कमिश्नर गोपाल बागले का कहना है कि भारत श्रीलंका के लिए दोस्ती का हाथ आगे बढ़ता रहेगा। दोनों देशों के बीच का रिश्ता बहुत ही खास है।


श्रीलंका संकट श्रीलंका समाचार Gotabaya Rajapaksa economic crisis Sri Lanka श्रीलंका में आर्थिक संकट वित्त मंत्री श्रीलंका लेटेस्ट न्यूज साजिथ प्रेमदासा Sri Lanka Crisis News Sajith Premadasa Sri Lanka News Finance Minister श्रीलंका आर्थिक संकट गोटबाया राजपक्षे