टोक्यो: चलती ट्रेन में यात्रियों पर चाकू से हमला, एक यात्री गंभीर रुप से घायल

author-image
एडिट
New Update

टोक्यो: चलती ट्रेन में यात्रियों पर चाकू से हमला, एक यात्री गंभीर रुप से घायल

घटना है जापान की राजधानी टोक्यो की जहां एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन में यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में 10 यात्री घायल हो गए और एक स्टूडेंट की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्टूडेंट की पीठ और सीने पर चाकू से कई बार अटैक किया गया। 9 लोगों को मामूली चोटें आई। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावर का नाम युसुके सुशिमा है और उम्र 36 साल है। वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे ट्रेन में सवार खुश महिलाओं को देखकर गुस्सा आ गया। वो उन्हें जान से मारना चाहता था।

हमलावर गिरफ्तार

हमला सिजोगाकुएन स्टेशन के पास शुक्रवार 6 अगस्त को हुआ। हमला होते ही ट्रेन में सवार यात्री डर गए। डिब्बे में सवार लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। चश्मदीद ने बताया कि लोग डर के मारे एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में भाग रहे थे। ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। क्रू ने यात्रियों को ट्रैक के रास्ते नजदीकी स्टेशन तक पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ट्रेन रुकने के बाद ट्रैक पर कूदकर भाग गया, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 10 में से 9 घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जबकि 1 मौके से गायब हो गया।

जापान सुरक्षित देशों की सूची में

टोक्यो में इस समय ओलंपिक गेम्स चल रहे हैं। इस तरह की घटना से जापान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। दुनिया में जापान सुरक्षित देशों में से एक माना जाता है, फिर भी पिछले कुछ सालों में यहां कई हिंसक घटनाएं हो रही हैं।

चलती ट्रेन में यात्रियों पर चाकू से हमला एक यात्री गंभीर रुप से घायल
Advertisment