शिकागो में हिंसा: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर की गोलीबारी;1 महिला पुलिसकर्मी की मौत,एक घायल

author-image
एडिट
New Update

शिकागो में हिंसा: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर की गोलीबारी;1 महिला पुलिसकर्मी की मौत,एक घायल

शिकागो.शनिवार यानी 7 अगस्त को रात 9 बजे के करीब शिकागो में ट्रफिक पुलिस के ऊपर फायरिंग की गई। फायरिंग तीन पुलिसकर्मियों पर की गई लेकिन उनमें से दो पुलिससकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए। तुरंत ही पुलिस कर्मियों को शिकागो मेडिकल सेंटर यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना 63वीं स्ट्रीट, साउथ बेल एवेन्यू के पास की है। पुलिसवालों ने भी आरोपियों पर क्रॉस फायरिंग की। आरोपियों में से एक घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरा आरोपी भाग निकला है।

बंदूक हिंसा बढ़ी

शिकागो की मेयर लोरी लाइटफुट ने हिंसा में मरने वाले पुलिसकर्मी के घर जाकर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी नौकरी में तो नई थी लेकिन उसके मन में अपने काम को करने के लिए जज्बा था। उन्होंने बताया कि अभी पुलिस के पास इस मामले की शुरुआती जानकारी है, लेकिन जांच जारी है। पिछले साल न्यूयॉर्क में कोरोना से कम और फायरिंग में ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो वहां बंदूक की खरीदी पर आपातकाल लगा चुके हैं। 2020 में न्यूयॉर्क में गोलीबारी के 1,500 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए है। यह 2019 की तुलना में दोगुने हैं। इस साल यानी 2021 में 765 घटनाओं में 886 लोगों को गोली मारी गई। बफेलो, रोचेस्टर जैसे शहरों में भी गन कल्चर में तेजी से बढ़ोतरी हुई।

बाइडेन ने हिंसा रोकने के लिए खर्च किए करोड़ों रुपए

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफसरों से गन कल्चर पर फोकस करने को कहा। उन्होंने हिंसा पर रोक लगाने के लिए 37,320 करोड़ रु. खर्च करने का प्रस्ताव रखा। बाइडेन ने कहा था बंदूक तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए देशभर में स्ट्राइक फोर्स भेजी जाएगी।

एक घायल ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर की गोलीबारी;1 महिला पुलिसकर्मी की मौत
Advertisment