इंदौर में चुनाव लड़ने की बात पर बोले दिग्विजिय सिंह, मैं हमेशा मैदान में हूं, विजयवर्गीय परेशान इस उम्र में चुनाव में उतारा गया
Rahul Garhwal | Updated:
इंदौर में चुनाव लड़ने की बात पर बोले दिग्विजिय सिंह, मैं हमेशा मैदान में हूं, विजयवर्गीय परेशान इस उम्र में चुनाव में उतारा गया
इंदौर में चुनाव लड़ने की बात पर पूर्व सीएम दिग्विजिय सिंह ने कहा कि मैं हमेशा मैदान में हूं, विजयवर्गीय परेशान इस उम्र में चुनाव में उतारा गया।
संजय गुप्ता, INDORE. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजिय सिंह बुधवार को इंदौर आकर धार मोहनखेड़ा मे प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियों के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया के उनके चुनाव मैदान में उतरने लड़ने के सवाल पर कहा कि मैं हमेशा चुनावी मैदान में रहता हूं। वहीं चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर वे बोले कि एक ही भूमिका है कि पंजे को जिताओ, बस चुनाव में पंजे को जिताना है। इस चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। प्रियंका गांधी जी के कार्यक्रम से जबरदस्त एनर्जी मिलेगी।
'विजयवर्गीय परेशान हैं, इस उम्र में चुनाव लड़ाया जा रहा है'
विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस को वोट यानी पाकिस्तान को समर्थन देने बयान पर सिंह ने कहा कि विजयवर्गीय परेशान हैं, इस उम्र में उन्हें चुनाव लड़वाया जा रहा है और बेटे का टिकट कटवा दिया है।
'मोदी और भागवत अब मुस्लिमों की बात करने लगे हैं'
पीएम मोदी के अल्पसंख्यक वाले बयान पर सिंह ने कहा कि मोदी जी और मोहन भागवत जी आज कल मुस्लिमों की बात करने लगे हैं, मस्जिदों में भी जाने की कोशिश कर रहे हैं। यदि उन्हें अल्पसंख्यकों से सहानुभूति है तो फिर जिन पर अत्याचार हुआ उन्हें न्याय दिलाएं। मणिपुर में जाइए, महंगाई और बेरोजगार पर बात नहीं करेंगे, वे केवल हिंदू-मुस्लिम करना चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़िए..
इंदौर विधानसभा-1 में कैलाश विजयवर्गीय बोले- मप्र में ऐसा कोई अधिकारी पैदा नहीं हुआ जिसे फोन करूं और काम नहीं हो
'चीन पर बोलने में शर्माते हैं मोदी जी'
दिग्विजय सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री बोलते हैं चीन हमारी धरती पर घुस आया है। आर्मी चीफ भी बोलते हैं, लेकिन मोदी जी नहीं मानते हैं। वे चीन पर बोलने में शर्माते हैं। सिंह ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के यहां हुए ईडी छापे की निंदा की और कहा कि ये वैमनस्यता का परिणाम है। इसकी हम निंदा करते हैं।

स्मार्ट सिटी 352 करोड़ की जमीन टेंडर के लिए विधायक, नेताओं के फोन, अधिकारियों ने टेंडर ही किया रद्द
By Sanjay Gupta
महादेव एप केस में नया मोड़: सौरभ-रवि ने खुद को बताया बेगुनाह, शुभम सोनी को ठहराया असली प्रमोटर
By Harrison Masih
निर्वाचन विभाग की बड़ी चूक आई सामने: SC महिला के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष ने लड़ा चुनाव, जीता भी की हासिल
By Ashish Bhardwaj
एमपी बोर्ड परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिलेक्टेड पढ़ाई का फॉर्मूला: 2 नंबर के सवालों में नहीं चुन सकेंगे मनपसंद ऑप्शन, करीब 18 लाख छात्रों पर पड़ेगा असर
By Arohi Raj
पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब
By Aman Vaishnav
महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती
By Raghvendra Singh Rathore
MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा
By Aman Vaishnav