अन्नदा 2025: अब खुलेगा किस्मत का पिटारा, 11 लाख के इनामों के लिए विजेता तय… जल्द होगा ऐलान

The Sootr | Jun 26, 2025, 13:42 IST
Share
annada-2025-final-winners-announcement-soon-by-the-sootr
annada-2025-final-winners-announcement-soon-by-the-sootr

'द सूत्र' द्वारा आयोजित अन्नदा 2025 प्रतियोगिता अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। देशभर से प्राप्त हजारों प्रविष्टियों में से चयनित प्रतिभागियों की घोषणा तीन अलग-अलग सूची में की जाएगी।

मध्य भारत के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया नेटवर्क 'द सूत्र' की बहुप्रतीक्षित अन्नदा 2025 प्रतियोगिता अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। देशभर से आई हजारों प्रविष्टियों में से विजेताओं का चयन कर लिया गया है। अब जल्द ही यह रहस्य भी सार्वजनिक हो जाएगा कि किनके नाम होंगे इनाम की सूची में दर्ज और किसके सपनों को मिलेगा उड़ान का नया आसमान।

तीन सूची में होंगे विजेता घोषित

प्रतियोगिता में मिले वीडियो (रील) का मूल्यांकन दो अहम मापदंडों पर किया गया। इसमें पहला सोशल मीडिया पर रील्स को मिले व्यूज और दूसरा उसमें दिखाई गई क्रिएटिविटी। इस विश्लेषण के बाद प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल (ज्यूरी) ने विजेताओं का अंतिम चयन किया है। तीन अलग-अलग सूचियों में इन विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे।

14 महिलाओं को मिलेगा मंच पर चमकने का मौका

इस अनूठी प्रतियोगिता के जरिए 14 विशिष्ट महिलाओं को प्रत्यक्ष रूप से 'द सूत्र' के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का सुनहरा अवसर दिया जाएगा। ये महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र की प्रतिनिधि होंगी, जिनकी प्रतिभा को मंच और मान दोनों मिलेगा।
समारोह में शामिल होने वाली प्रतिभागियों को यात्रा और आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। आयोजन से पहले ही इन महिलाओं को औपचारिक निमंत्रण देकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

कुल 11 लाख के पुरस्कार

प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को कुल 11 लाख रुपए तक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह न केवल प्रतिभा का सम्मान है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी का भी उत्सव है।

11 राज्यों से आईं प्रतिभाएं

इस प्रतियोगिता ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना जैसे राज्यों की हजारों महिलाओं को एक मंच पर ला खड़ा किया।

इन महिलाओं ने कला, रसोई, मेकअप, नृत्य, गायन, सामाजिक सेवा जैसे विषयों पर रचनात्मक वीडियो रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें से कई को लाखों व्यूज़ मिले और व्यापक सराहना मिली।

एक मंच, अनेक सपने...

अन्नदा 2025 महिलाओं की प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता का प्रेरणादायक उत्सव है। अब सबकी निगाहें टिक गई हैं उस ऐलान पर, जो 14 विजयी महिलाओं और अन्य प्रतिभागियों की जिंदगी को नई पहचान देने वाला है।

...तो तैयार रहिए, क्योंकि किस्मत का पिटारा खुलने ही वाला है...।

और हो सकता है, अगली खबर आपके नाम से शुरू हो।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

annada 2025 | The Sootr | Bhopal News The Sootr | MP News | Cg

Tags:
  • MP News
  • Rajasthan
  • मध्य प्रदेश
  • The Sootr
  • Cg
  • Bhopal News The Sootr
  • अन्नदा 2025
  • annada 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड