BJP प्रदेशाध्यक्ष को इंदौरी नेता ने बताया भाई, हेमंत खंडेलवाल बोले- झांसे में मत आना
Sanjay Gupta | Jul 19, 2025, 13:27 IST
BJP President Hemant Khandelwal
बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भोपाल में आयोजित एक बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को यह सख्त हिदायत दी कि कोई भी खुद को उनका नजदीकी बताकर उन्हें लुभाने की कोशिश करे, तो झांसे में न आएं।
बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपने सरल, सहज भाव और पार्टी को आगे रखने वाली बात के चलते तेजी से जगह बना रहे हैं। लेकिन 14 जुलाई को भोपाल में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की पहली बैठक में उन्होंने बहुत साफगोई से सभी को सख्त हिदायत भी दे दी। लोग आश्चर्य में हैं कि खंडेलवाल ने ऐसा क्यों कहा। बता दें कि इसकी वजह इंदौर के एक नेता और उनका सोशल मीडिया पर जारी किया गया पोस्टर है। नेताजी ने पोस्टर में खुद को हेमंत खंडेलवाल का भाई बताया था। जब हेमंत खंडेलवाल को यह बात पता चला तो उन्होंने सार्वजनिक मंच से अपनी बात रखी और लोगों से सतर्क रहने को कहा।
भोपाल की बैठक में खंडेलवाल ने कहा कि मेरे परिवार से मैं अकेला राजनीति में हूं, कोई भी खुद को मेरा नजदीकी बताकर लुभाए तो झांसे में मत आना। मेरा नाम लेकर कोई कुछ भी कहे तो भरोसा नहीं करना। मैं पार्टी लाइन से अलग नहीं रहता हूं, इसलिए मेरे नाम पर किसी को भी इंटरटेन न करें। बीजेपी ही मेरा परिवार है और आप लोग ही मेरे सहयोगी।
खबर यह भी...हेमंत खंडेलवाल की अध्यक्षता में पहली मीटिंग, प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक
खंडेलवाल यहीं नहीं रुके थे, उन्होंने तंज कसा था कि कुछ प्रदेश पदाधिकारियों के पास काम तो पूरे प्रदेश का है लेकिन वह रहते हमेशा भोपाल में ही हैं। वह यहीं दिखते हैं। उन्हें अपने प्रवास के कार्यक्रम बनाकर कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहना चाहिए।
खबर यह भी...प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के स्वागत में रणदिवे, सोनकर, गौड़ की तिकड़ी ने क्या किया? चावड़ा किधर
इसके बाद भी सर्वेश यहीं नहीं रुके, उन्होंने हेमंत खंडेलवाल को फोन भी किया और एक समाज के होने का हवाला देकर कहा कि इंदौर में आपका खंडेलवाल समाज की ओर से एक स्वागत समारोह रख लेते हैं। इस पर हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें साफ शब्दों में मना कर दिया और कहा कि वह पूरे बीजेपी के हैं, एक समाज विशेष के नहीं। द सूत्र ने सर्वेश से बात की और पूछा कि क्या आपने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल के साथ समाज का कोई आयोजन रखा है इंदौर में, तो इस पर उन्होंने कहा कि उनसे इस बारे में बात हुई थी लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।अभी तो वह इतने व्यस्त हैं कि अभी कुछ नहीं है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल | बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल | MP BJP NEWS | bjp president hemant khandelwal | Indore Latest News | Mp latest news | मध्य प्रदेश न्यूज Sarvesh Khandelwal indore | Indore BJP
यह बोले खंडेलवाल
खबर यह भी...हेमंत खंडेलवाल की अध्यक्षता में पहली मीटिंग, प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक
यह भी तंज कसा था
5 पॉइंट्स में हेमंत खंडेलवाल से जुड़ी इस खबर का सार
| |
इंदौर के इस नेता ने खुद को बताया खंडेलवाल का भाई
अब इंदौर के जिन नेता के कारण खंडेलवाल को यह संदेश देना पड़ा वह हैं इंदौर के सर्वेश खंडेलवाल। यह प्रबुद्ध भारतीय मप्र के प्रांतीय सचिव पद पर हैं और संस्कार कॉलेज का संचालन करते हैं। जब खंडेलवाल प्रदेशाध्यक्ष बने तो लंबे समय से पार्टी में शांति बैठे सर्वेश ने एक पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और इसमें लिखा- भाई हेमंत खंडेलवाल को मप्र बीजेपी का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाईयां। पोस्टर के जरिए उन्होंने खुद को खंडेलवाल का भाई बता दिया।
सर्वेश खंडेलवाल यहीं नहीं रुके
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल | बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल | MP BJP NEWS | bjp president hemant khandelwal | Indore Latest News | Mp latest news | मध्य प्रदेश न्यूज Sarvesh Khandelwal indore | Indore BJP
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari