बोल हरि बोल: जब खाकी वाले साहब इंदौरी, मैडम फाइल वूमेन और उपमुख्यमंत्री पोस्टमैन बनें…

Harish Divekar | Jun 22, 2026, 11:00 IST
Share
बोल हरि बोल
बोल हरि बोल

मध्य प्रदेश की नौकरशाही और सियासत के दिलचस्प किस्से, जहां इंदौर प्रेम में मग्न डीजी साहब, नाराज उपमुख्यमंत्री और महिला आईएएस अफसरों की खींचतान चर्चा में है। आज के बोल हरि बोल में पढ़िए ये सब कुछ...

BHOPAL. मंत्रालय की पांचवीं मंजिल से लेकर पुलिस मुख्यालय तक सत्ता का खेल कभी थकता नहीं। यहां हर गलियारे में एक कहानी है, हर फाइल के नीचे एक राज है और हर तबादले के पीछे एक दास्तान।

इस हफ्ते के बोल हरि बोल में मिलिए एक ऐसे खाकी वाले साहब से जिनका दिल भोपाल में नहीं लगता, एक उपमुख्यमंत्री से जो पोस्टमैन बनते-बनते बचे, दो महिला आईएएस की जंग, जिसने पूरे महकमे के अधिकारियों को हलकान किया हुआ है। साथ ही, एक ऐसी नोटशीट वाली मैडम से जहां रहती हैं वहां के साहब की नींद उड़ जाती है।

सत्ता के इस रंगमंच पर पर्दा उठता है वरिष्ठ पत्रकार हरीश दिवेकर के लोकप्रिय कॉलम Bol Hari Bol!

खाकी का दिल इंदौर में, तन भोपाल में

94702199-220
94702199-220


कहते हैं जहां मन लगे वहीं घर होता है। और एक सोशल डीजी साहब ने तो इसे अक्षरशः सच कर दिखाया है। भोपाल में बड़े पद पर हैं, बड़ी जिम्मेदारी है, बड़ा महकमा है, लेकिन दिल ? वो तो साहब का इंदौरी प्रेम में कहीं अटका पड़ा है।

साहब का इंदौर प्रेम इतना गहरा है कि सरकारी बंगला वहीं, परिवार वहीं, और किसी न किसी बहाने टूर प्रोग्राम बनाकर साहब का काफिला भी वहीं। भोपाल में रहते हैं तो पुलिस मेस में। बिल्कुल किसी मेहमान की तरह, जैसे अपने ही शहर में पेइंग गेस्ट हों।

सोशल मीडिया पर भी साहब की मौजूदगी जबरदस्त है। शायद इंदौर के चक्कर काटते-काटते डिजिटल दुनिया में भी छाप छोड़ने का शौक जाग उठा है। वैसे नियम कहता है मुख्यालय छोड़ने से पहले अनुमति लेनी होती है। लेकिन जैसा तुलसीदास जी कह गए, समरथ को नहिं दोष गुसाई।

क्या मैं पोस्टमैन हूं? उपमुख्यमंत्री का गुस्सा फूटा

79c93661-063
79c93661-063


डॉ साहब के कुनबे के सीनियर उपमुख्यमंत्री इन दिनों आग-बबूला हैं। और वजह है उनके अपने प्रमुख सचिव। उनका मनमाना अंदाज अब उनके सब्र की सीमा तोड़ चुका है।

हुआ यूं कि तबादलों के आखिरी दिन पीएस महोदय ने तबादला सूची भेजी। ठीक वैसे जैसे परीक्षा की रात पाठ्यक्रम खोला जाए। बस फिर क्या था, उपमुख्यमंत्री का फोन गया और शब्द सीधे निकले, इतने दिन सूची दबाए बैठे रहे, अब आखिरी घड़ी में भेज रहे हो। क्या मैं पोस्टमैन हूं?

शिकायत डॉ साहब तक पहुंची। और भला हो डॉ साहब का उन्होंने तबादले की तारीख एक दिन के लिए बढ़ा दी। वरना मलाई वाले महकमे के मंत्री होते हुए भी तबादले की बारिश में साहब सूखे ही रह जाते।

दो मैडम, एक महकमा और रोज की खींचतान

e8260eef-546
e8260eef-546


अब बात करें उस जंग की जो फाइलों के बीच नहीं, अहंकार के बीच लड़ी जा रही है। सरकार के आला अफसर इन दिनों दो वरिष्ठ महिला IAS अधिकारियों की तू-तू मैं-मैं से हलाकान हैं।

आए दिन एक-दूसरे की चुगली, अपनी-अपनी ढपली और अपना-अपना राग और इस सबके बीच एक बड़ा नीतिगत फैसला लटका पड़ा है। ऊपर से कड़े निर्देश आ चुके हैं कि ईगो साइड में रखकर काम करें। अब देखना यह है कि निर्देशों का असर मैडमों की जिद पर पड़ता है या नहीं।

मैडम गईं- पीएस साहब ने चैन की सांस ली

beb66246-a6f
beb66246-a6f


कुछ राहतें बिना मांगे नहीं मिलतीं और कुछ तबादले बिना दुआ किए नहीं होते। एक प्रमुख सचिव साहब कई महीनों से एक अड़ियल मैडम की फाइलबाज़ी से इतने परेशान थे कि उन्होंने चौथी-पांचवीं मंजिल तक गुहार लगा दी।

डर यह था कि मैडम किसी फाइल पर ऐसी नोटशीट न लिख दें जो अगले दिन अखबार की सुर्खी बन जाए और यह डर बेबुनियाद भी नहीं था। यही वो मैडम हैं जिनकी एक नोटशीट ने पूर्व मुख्य सचिव और एक रिटायर्ड IFS अधिकारी को मुश्किल में डाल दिया था- रिटायर्ड IFS पर तो EOW में FIR तक दर्ज हो गई।

अब मैडम का तबादला हो गया है। पीएस साहब ने राहत की सांस ली है। मंत्रालय के गलियारों में फिलहाल एक अजीब सी शांति है। वो शांति जो किसी तूफान के जाने के बाद आती है।

द सूत्र पर पढ़िए बोल हरि बोल के अन्य कॉलम...

साहब और सिंघल की जोड़ी हिट, इधर मैडम को चाहिए चमाट मार असिस्टेंट!

बोल हरि बोल: सत्ता के गलियारों में रौब, रोष और रील का रियलिटी शो!

मैडम के तीखे तेवर, डॉक्टर साहब की फटकार और वो दिल्ली वाली मुलाकात!

बोल हरि बोल: सम्मान कभी पोस्ट से नहीं मिलता साहब, रिश्ते कमाना पड़ते हैं…

Tags:
  • BOL HARI BOL
  • बोल हरि बोल
  • भोपाल
  • द सूत्र पर पढ़िए बोल हरि बोल
  • पत्रकार हरीश दिवेकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा

By

राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा