250 रुपए की बचत बना देगी करोड़पति, आ गई SBI की नई जननिवेश स्कीम

thesootr Desk | Feb 24, 2025, 11:57 IST
Share
SBI JanNivesh
SBI JanNivesh

SBI ने एक नई जननिवेश SIP स्कीम लॉन्च की है, जिसमें आप केवल 250 रुपए प्रति माह से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत, निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार डेली, वीकली या मंथली SIP चुन सकते हैं।

SBI JanNivesh Scheme: इन्वेस्टिंगकी दुनिया में अक्सर यह धारणा बन जाती है कि बड़ी रकम लगाना जरूरी है या इसमें बहुत ज्यादा नुकसान होने का जोखिम होता है। इसी कारण से ज्यादातर लोग निवेश से कतराते हैं। लेकिन अब SBI म्यूचुअल फंड ने इस सोच को बदलने के लिए एक नई स्कीम पेश की है। SBI की नई जननिवेश SIP स्कीम के जरिए कोई भी व्यक्ति केवल 250 रुपए प्रति माह की छोटी बचत से निवेश शुरू कर सकता है। इसमें निवेश करने पर आपको भविष्य में 1 करोड़ रुपए तक मिल सकता है।

क्या है SBI जननिवेश SIP स्कीम ?

SBI म्यूचुअल फंड ने हाल ही में जननिवेश SIP स्कीम लॉन्च की है, जो खासकर छोटे निवेशकों के लिए बनाई गई है। इस स्कीम के तहत, निवेशक अपनी सुविधानुसार डेली, वीकली या मंथली SIP का विकल्प चुन सकते हैं। यह स्कीम उन लोगों के लिए आदर्श है जो नियमित रूप से छोटी राशि निवेश करना चाहते हैं। हालांकि इस योजना में इन्वेस्टिंग करने के लिए कम से कम 60 इंस्टॉलमेंट तक निवेश करना अनिवार्य है।

छोटी रकम, बड़ा फायदा

आज के दौर में ₹250 की राशि बहुत छोटी लगती है, जो एक कप कॉफी या एक OTT सब्सक्रिप्शन से भी कम है। लेकिन यही छोटी बचत SIP के माध्यम से एक बड़ा फंड बना सकती है। इसके लिए सिर्फ अनुशासन और नियमितता की जरूरत है। इस छोटे निवेश से 30 साल में 17.30 लाख का फंड आपके पास होगा। यदि कोई निवेशक हर महीने ₹250 की SIP में निवेश करता है और उसे औसतन 15% सालाना रिटर्न मिलता है, तो 30 साल बाद उसकी कुल राशि ₹17.30 लाख तक पहुंच सकती है।

ये भी खबर पढ़ें... SBI Recruitment 2025 : सरकारी बैंक में बंपर पदों पर नौकरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

45 साल में बन सकते हैं करोड़पति

45 साल में बनेंगे करोड़पति
45 साल में बनेंगे करोड़पति

यदि आप इस SIP में 45 साल तक निवेश करते हैं, तो आपकी संपत्ति करोड़ों में पहुंच सकती है। वहीं इस दौरान आपका रिटर्न 15 प्रतिशत होगा तो आप 45 साल में 1.63 करोड़ जमा कर सकते हैं। हालांकि यह कैलकुलेशन मार्केट के जोखिमों को के अधीन है। जिससे आपकी निवेश की राशि और रिटर्न का प्रतिशत भी प्रभावित हो सकता है।

10% सालाना रिटर्न पर 5.65 लाख का फंड

यदि कोई निवेशक औसतन 10% सालाना रिटर्न प्राप्त करता है और 30 साल तक ₹250 प्रति माह की SIP करता है, तो उसे लगभग ₹5.65 लाख का फंड मिलेगा। यह आंकड़ा दर्शाता है कि नियमित और अनुशासित निवेश से अच्छा वेल्थ क्रिएशन संभव है। SBI की जननिवेश SIP स्कीम एक बेहतरीन अवसर है, खासकर उन निवेशकों के लिए जो छोटी रकम से शुरुआत करना चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:SBI ने लॉन्च की नई स्कीम | ऐसे बन सकते हैं लखपति #shorts

निवेश से पहले ध्यान दें

यह कैलकुलेशन अनुमानित रिटर्न के आधार पर की गई है और वास्तविक रिटर्न बाजार की स्थितियों पर निर्भर करता है। म्यूचुअल फंड निवेश जोखिम के अधीन है। इसलिए, निवेश करने से पहले हमेशा एक वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लेना आवश्यक है। साथ ही मार्केट के टर्म को समझना भी जरूरी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • SBI
  • SIP Investment
  • Investing Mutual Funds
  • Benefits SIP
  • investing
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा