छत्तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, पूछा- कब होंगी हमारी 5 सूत्रीय मांग पूरी?

author-image
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, पूछा- कब होंगी हमारी 5 सूत्रीय मांग पूरी?




Raipur. छत्तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारियों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बार अनियमित कर्मचारी अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी रायपुर के तूता में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा के बैनर तले पूरा प्रदर्शन किया है। इस दौरान अनियमित कर्मचारी आक्रोशित भी दिखाई दिए साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी है। प्रदेशभर से हजारों अनियमित कर्मचारियों ने इकठ्ठा होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। अननियमित कर्मचारियों का कहना है कि सरकार से हम गुहार लगा रहे हैं, घोषणा पत्र में वादा किया गया था लेकिन हमारी मांगे कब पूरी होंगी?



5 मांगों को लेकर प्रदर्शन



छत्तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारियों ने नियमितीकरण सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। नवा रायपुर के तूता धरनास्थल में प्रदर्शन जारी है। वहीं समस्त अनियमित कर्मचारियों को नियमितीकरण की मांग, आउटसोर्सिंग बंद करने की मांग, अंशकालीन से पूर्ण कालीन करने की मांग, दिवंगत शिक्षकों के महिलाओं को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग, छटनी किए जा रहे कर्मचारियों पर रोक लगाने की मांग जैसे कुल 5 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना किया है।



छत्तीसगढ़ में कई विभागों के कर्मचारी कम वेतन में जिंदगी गुजार रहे हैं। समय-समय पर वह राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन भी कर रहे हैं। यह आंदोलन इस उम्मीद में किए जा रहे हैं कि कभी न कभी सरकार उन्हें नियमित करेगी। चार वर्ष पहले राज्य सरकार ने जनघोषणा पत्र में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की थी। इस पर अमल का इंतजार है। वहीं अनियमित कर्मचारियों का कहना है कि अनियमित कर्मचारियों को जल्द से जल्द नियमित किया जाना चाहिए। राज्य सरकार ने जनघोषणा पत्र में इसके लिए वादा भी किया था। इस पर अमल करना चाहिए।



खबर अपडेट की जा रही है...


Chhattisgarh Aniyamit Karmchari Sangh रायपुर न्यूज Raipur News भूपेश बघेल का विरोध छत्तीसगढ़ न्यूज नवा रायपुर टूटा धरना स्थल छत्तीसगढ़ अनियामित कर्मचारी संघ Chhattisgarh News protest against Bhupesh Baghel Nava Raipur Tuta Dharna Sthal
Advertisment