रायपुर के कांग्रेस अधिवेशन में एक और बड़ा फैसला, नशेड़ियों को नहीं मिलेगी कांग्रेस की सदस्यता

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रायपुर के कांग्रेस अधिवेशन में एक और बड़ा फैसला, नशेड़ियों को नहीं मिलेगी कांग्रेस की सदस्यता

RAIPUR. रायपुर में चल रहे कांग्रेस अधिवेशन से रोज नए फैसले निकलकर सामने आ रहे हैं। बीते दिन जहां 50 फीसदी आरक्षण और कांग्रेस कार्य समिति को लेकर अहम फैसले आए थे वहीं आज पार्टी में नशेड़ियों की एंट्री पर बैन लगाने की बात कही जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कि ड्रग एडिग्ट को कांग्रेस सदस्यता नहीं देगी। रणदीप सुरजेवाला ने पीसी में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस की सदस्यता के नए पैमाने तय कर दिए गए हैं।



पार्टी में खादी की अनिवार्यता कायम रहेगी 



पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के अनुसार ड्रग एडिक्ट और प्रतिबंधित नशा करने वालों को भी सदस्यता नहीं दी जाएगी। साइको प्रॉहिबेट सब्सटेंसेज यूजर पर भी प्रतिबंध रहेगा। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी में खादी की अनिवार्यता कायम रहेगा। सूरजेवाला ने कहा कि बदलते देश समाज के लिहाज से यह बदलाव हुआ है। 



BJP-RSS ने हर एक संस्था पर कब्जा किया है



बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में आज सोनिया गांधी ने भी अपने संबोधन में बड़ी बात कही दी थी। उन्होंने कहा ​था कि कांग्रेस और देश के लिए चुनौतीपूर्ण समय है। BJP-RSS ने हर एक संस्था पर कब्जा किया है, चंद व्यापारियों को फायदा पहुंचाया गया। सोनिया ने कहा कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई  जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था। 



यह खबर भी पढ़ें






‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता पर राहुल को सोनिया ने बधाई दी



बता दें कि आज कांग्रेस के महाधिवेशन के दूसरे दिन तमाम बड़े नेताओं का सम्बोधन हुआ। सबसे अहम सम्बोधन पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का रहा। अपने भाषण में उन्होंने जहां केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामियों को सामने रखा तो दूसरी तरफ भारत के लिए कांग्रेस की जिम्मेदारियों पर भी बातें कही। उन्होंने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए देश के लिए कांग्रेस की अहमियत को बताया। इसके अलावा सोनिया गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता से गदगद नजर आईं। उन्होंने मंच से ही इसके लिए राहुल गांधी की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी।



सोनिया ने सियासत से संन्यास की तरफ इशारा किया 



लेकिन इन सबसे अलग फिलहाल उनके भाषण के उस अंश की चर्चा हो रही हैं, जिसमे उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी को विराम देने यानी सियासत से संन्यास की तरफ इशारा किया हैं। उन्होंने कहा 1998 में जब मैं पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से लेकर आज तक यानी पिछले 25 सालों में बहुत कुछ अच्छा और कुछ बुरा अनुभव भी रहा।



मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय मेरा



2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय। यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मुझे पूरा सहयोग मिला, जिस बात से मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि है, वह ये कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ अब मेरी पारी समाप्त हो सकती है। ये पार्टी के लिए एक महत्त्वपूर्ण मोड़ है।



सोनिया के सन्यास के कयासों पर अखिलेश प्रताप सिंह ने विराम लगाया



सोनिया गांधी के सम्बोधन के इसी अंश के अब अलग मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी अब सक्रिय राजनीती से संन्यास लेने वाली हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि लम्बे वक़्त के बाद किसी गैर गांधी के हाथ में पार्टी की बागडोर भी सौंप दी गई हैं। सोनिया गांधी वैसे भी सियासी तौर पर कम ही सक्रिय दिखाई देती हैं। इस अधिवेशन से पहले उन्होंने राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में एक दिन के लिए शिरकत की थी। वह अब सार्वजनिक कार्यक्रमों से भी दूर रहती हैं। देखा जाएं तो कभी कांग्रेस की केंद्र बिंदु रही सोनिया गांधी के बाद अब कांग्रेस की धुरी राहुल गांधी और अब कुछ हद तक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इर्दगिर्द घूमती नजर आती हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि सोनिया गांधी राजनीती से खुद को दूर कर लेंगी। हालांकि, इन कयासों को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह यादव ने विराम दे दिया हैं। सोनिया गांधी के संन्यास के सवाल पर उन्होंने साफ कहा हैं कि यह खबर बेबुनियाद हैं। आज ही हमने सविधान संशोधन किया जिसमे यह तय किया हैं कि पूर्व अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी के आजीवन सदस्य होंगे। फिर ऐसे में उनके राजनीतिक संन्यास की बात कहां से आ गई? अखिलेश प्रताप ने कहा की एक पड़ाव आया है और पड़ाव बाकी है।


MP News कांग्रेस की सदस्यता नशेड़ियों को नहीं मिलेगी एक और बड़ा फैसला रायपुर के कांग्रेस अधिवेशन drug addicts will not get Congress membership another big decision Congress session of Raipur एमपी न्यूज
Advertisment