विराट की बर्थडे पर 49वीं वनडे सेंचुरी, सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, साउथ अफ्रीका को 327 रन का टारगेट

The Sootr CG | Nov 05, 2023, 24:00 IST
Share
विराट की बर्थडे पर 49वीं वनडे सेंचुरी, सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, साउथ अफ्रीका को 327 रन का टारगेट
विराट की बर्थडे पर 49वीं वनडे सेंचुरी, सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, साउथ अफ्रीका को 327 रन का टारगेट

विराट कोहली के 49वें शतक की बदौलत भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 327 रन का टारगेट दिया है। टीम इंडिया ने कोलकाता में 50 ओवर में 5 विकेट पर 326 रन बनाए।

स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली के 49वें शतक की बदौलत भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 327 रन का टारगेट दिया है। टीम इंडिया ने कोलकाता में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 326 रन बनाए।

विराट कोहली ने 121 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कोहली बर्थडे पर वर्ल्ड कप सेंचुरी जमाने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने।

विराट सबसे तेज 49 शतक तक पहुंचने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली सबसे तेज 49 वनडे शतक तक पहुंचने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 277 पारियों में यह सफलता हासिल की है। सचिन तेंदुलकर ने 451 पारियों में इतने शतक जमाए थे।

भारत-साउथ अफ्रीका मैच की हाईलाइट्स

  • कोहली के वर्ल्ड कप में 1500 रन भी पूरे हो गए हैं। वे इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की सूची में चौथे नंबर पर हैं। सचिन तेंदुलकर 2278 रन के साथ टॉप पर हैं।
  • केशव महाराज ने वर्ल्ड कप में बिना बॉउंड्री के 10 ओवर डालें। उन्होंने 10 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट लिया। वर्ल्ड कप 2023 में ऐसा करने वाले छठे गेंदबाज बने।
  • रोहित शर्मा (16 छक्के) वर्ल्ड कप के पावरप्ले में ब्रैंडन मैकुलम (17) के बाद सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर बने।
  • रोहित ने वनडे इंटरनेशनल में एक कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। वे इस साल अब तक 58 सिक्स जमा चुके हैं। एबी डीविलियर्स ने भी 2015 में 58 सिक्स लगाए थे।
  • रोहित शर्मा को इंटरनेशनल सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 12 बार कगिसो रबाडा ने आउट किया। उनके बाद टीम साउदी ने 11 बार आउट किया।
रोहित-गिल ने दिलाई तूफानी शुरुआत

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पावरप्ले के शुरुआती ओवर्स में विस्फोटक बल्लेबाजी की। दोनों ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। रोहित-गिल ने 5 ओवर में 61 रन बनाए थे। टीम ने 62 रन के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवाया। यहां रोहित 24 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कगिसो रबाडा ने कप्तान टेम्बा बावुमा के हाथों कैच कराया। रोहित के आउट होने के बाद गिल-कोहली ने रन बनाने की कमान संभाली और पावरप्ले में स्कोर 90 पार पहुंचाया। भारतीय टीम ने पहले 10 ओवर में एक विकेट खोकर 91 रन बनाए।

Tags:
  • Cricket News
  • क्रिकेट न्यूज
  • World Cup 2023
  • वर्ल्ड कप 2023
  • ICC
  • आईसीसी
  • Virat Kohli scored 49th century in ODI
  • Virat equaled Sachin's record
  • विराट कोहली ने जमाई वनडे में 49वीं सेंचुरी
  • विराट ने सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा