अफगानिस्तान की वर्ल्ड कप में तीसरी जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में रेस में शामिल

BP Shrivastava | Oct 30, 2023, 24:00 IST
Share
 अफगानिस्तान की वर्ल्ड कप में तीसरी जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में रेस में शामिल
अफगानिस्तान की वर्ल्ड कप में तीसरी जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में रेस में शामिल

अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप अलग ही धमाल मचाए हुए हैं। सोमवार को अफगान टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर एक और बड़ा उलटफेर कर दिया। इससे पहले अफगान टीम पाकिस्तान और इंग्लैंड को भी मात दे चुकी है।

स्पोर्ट्स डेस्क. अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 अलग ही धमाल मचाए हुए हैं। सोमवार को अफगान टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर एक और बड़ा उलटफेर कर दिया। इससे पहले अफगान टीम पाकिस्तान और डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को भी मात दे चुकी है। अब तक तीन मुकाबले जीत चुकी अफगानिस्तान टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस में शामिल हो गई है।

पुणे के मैदान पर अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और श्रीलंका को 49.3 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में अफगानिस्तान ने 45.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया।

रहमत, हशमतुल्लाह और ओमरजई की शानदार पारियां

अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह ने 62 रन बनाए। वहीं कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 74 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की बदौलत नाबाद 58 और अजमतुल्लाह ओमरजई ने 63 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की बदौलत नाबाद 73 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इन दोनों के बीच 111 रनों की नाबाद साझेदारी हुई।

अफगान टीम की खराब शुरुआत

श्रीलंका के 242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के सबसे अहम बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज पहले ही ओवर में खाता खोले बिना ही आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद अफगानिस्तान ने दमदार वापसी की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। श्रीलंका के लिए नई गेंद से दिलशान मदुशंका खतरनाक दिखे और दो विकेट चटकाए। उनके अलावा कोई भी गेंदबाज प्रभावित नहीं कर सका। कसुन रजिथा को एक सफलता मिली।

फारुकी ने 4 विकेट लिए

श्रीलंकाई टीम 49.3 ओवर में 241 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। श्रीलंका के कई बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी में फजलहक फारूकी ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए

Tags:
  • Sports News
  • स्पोर्ट्स न्यूज़
  • Cricket News
  • क्रिकेट समाचार
  • World Cup 2023
  • वर्ल्ड कप 2023
  • ICC
  • आईसीसी
  • Afghanistan beats Sri Lanka
  • अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा