इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार, वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने 229 रन से हराया; क्लासन की सेंचुरी, कूट्जी ने 3 शिकार बनाए
BP Shrivastava | Oct 22, 2023, 24:00 IST
इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार, वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने 229 रन से हराया; क्लासन की सेंचुरी, कूट्जी ने 3 शिकार बनाए
डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को वनडे में उनकी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। टीम को वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार, 21 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका ने 229 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।
स्पोर्ट्स डेस्क. डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को वनडे में उनकी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। टीम को वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार, 21 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका ने 229 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम 22 ओवर में 170 रन पर ढेर हो गई।
क्लासन ने 61 गेंद लगाई सेंचुरी
साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासन ने 109 रन बनाए, उन्होंने 61 गेंद में सेंचुरी लगाई। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड से नवाजा गया। साउथ अफ्रीकी टीम से 3 खिलाड़ियों ने हाफ सेंचुरी भी लगाई। गेंदबाजों में जेराल्ड कूट्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं यानसन ने 42 गेंद पर 75 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी झटके।
इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार
इंग्लैंड की वनडे में सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें मेलबर्न के मैदान पर 221 रन से हराया था। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार, इससे पहले भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही आई थी। टीम को 1999 में द ओवल के मैदान पर 122 रन से हार मिली थी। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम तीसरी बार ही 100 से ज्यादा रन के अंतर से हारी है।
पाइंट टेबल में नौवें नंबर पर पहुंचा डिफेंडिंग चैंपियन
![point table 21 Oct 23.jpg]()
वर्ल्ड कप 2019 की चैंपियन इंग्लैंड को टूर्नामेंट में तीसरी हार मिली। साउथ अफ्रीका से पहले उसे न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से भी पराजय हाथ लगी थी। टीम अब पॉइंट टेबल में केवल अफगानिस्तान से ही ऊपर 9वें नंबर पर है। बांग्लादेश, श्रीलंका और नीदरलैंड तक उससे ऊपर हैं। 4 मैचों में एक जीत के बाद इंग्लैंड के 2 पॉइंट हैं। वहीं साउथ अफ्रीका 4 मैचों में 3 जीत के बाद 6 पॉइंट लेकर तीसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड पहले और भारत दूसरे नंबर पर है।
कूट्जी को 3, एनगिडी-यानसन को 2-2 विकेट झटके
साउथ अफ्रीका से जेराल्ड कूट्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी और मार्को यानसन को 2-2 विकेट मिले। जबकि कगिसो रबाडा और केशव महाराज को 1-1 विकेट मिला।
टॉप्ली चोट के कारण बैटिंग नहीं कर सके, बाकी प्लेयर सस्ते में आउट
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर 15, डेविड विली 12, आदिल रशीद 10, हैरी ब्रूक 17 और गस एटकिंसन 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड के 9 ही विकेट गिरे, रीस टॉप्ली बॉलिंग के दौरान चोट लगने के कारण बैटिंग करने नहीं आ सके।
शुरुआती 10 ओवर में 67 रन पर गंवाए 4 विकेट
400 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 10 ओवर में ही 4 विकेट गंवा दिए। जॉनी बेयरस्टो 10, डेविड मलान 6, जो रूट 2 और बेन स्टोक्स 5 ही रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 10 ओवर में 67 रन बनाए, लेकिन 4 विकेट भी गंवा दिए।
क्लासन की सेंचुरी में चौकों-छक्कों से बने 72 रन
साउथ अफ्रीका के लिए नंबर-5 पर बैटिंग करने आए हेनरिक क्लासन ने बेहतरीन बैटिंग की। उन्होंने सेट होने के बाद बड़े-बड़े शॉट्स लगाए और महज 61 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया। वह 67 गेंद पर 109 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 12 चौके लगाए।
यानसन ने ताबड़तोड़ पारी खेली
37वें ओवर में 5 विकेट गिर जाने के बाद मार्को यानसन बैटिंग करने आए। उन्होंने भी सेट होने के बाद तेजी से रन बनाए। 35 गेंद पर फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्होंने 42 गेंद पर 75 रन की नॉटआउट पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 चौकों के साथ 6 छक्के लगाए। हेनरिक क्लासन के साथ उन्होंने 77 गेंद पर ही 151 रन की पार्टनरशिप भी की।
रीस टॉप्ली ने 3 विकेट लिए
साउथ अफ्रीका से क्लासन ने सेंचुरी लगाई। वहीं 3 प्लेयर्स ने फिफ्टी लगाई। रीजा हेंड्रिक्स ने 85, मार्को यानसन ने 75, रासी वान डर डसन ने 60 और ऐडन मार्करम ने 42 रन बनाए। इंग्लैंड से रीस टॉप्ली ने 3 विकेट लिए। वहीं आदिल रशीद और गस एटकिंसन को 2-2 विकेट मिले।
डसन और हेंड्रिक्स ने 121 रन की पार्टनरशिप की
पहले ही ओवर में क्विंटन डी कॉक आउट हो गए। उनके विकेट के बाद नंबर-3 पर बैटिंग करने आए रासी वान डर डसन ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने ओपनर रीजा हेंड्रिक्स के साथ 121 रन की पार्टनरशिप भी की। वान डर डसन 60 रन बनाकर आउट हुए और दोनों की साझेदारी टूटी। वान डर डसन के बाद रीजा हेंड्रिक्स ने ऐडन मार्करम के साथ 39 रन की पार्टनरशिप की। वह 85 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार हुए।
साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले में अटैकिंग अप्रोच रखी
साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले में विकेट खोया लेकिन रन बनाते रहे। पारी की दूसरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने अपना विकेट खोया। इसके बाद रीजा हेंड्रिक्स और वान डर डसन ने पारी को संभाला और 5.9 के रन रेट से रन बनाए। पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा 11 रन रीस टॉप्ली के 7वें ओवर में आए।

point table 21 Oct 23.jpg

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari