वॉर्नर-मार्श के बाद जाम्पा का कहर, आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया, वर्ल्ड कप में हासिल की दूसरी जीत

Jitendra Shrivastava | Oct 20, 2023, 24:00 IST
Share
वॉर्नर-मार्श के बाद जाम्पा का कहर, आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया, वर्ल्ड कप में हासिल की दूसरी जीत
वॉर्नर-मार्श के बाद जाम्पा का कहर, आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया, वर्ल्ड कप में हासिल की दूसरी जीत

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को 62 रन से हराकर दूसरी जीत हासिल की है। टीम को पहली जीत श्रीलंका के खिलाफ मिली थी।

स्पोर्ट्स डेस्क.ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपनी दूसरी जीत हासिल की है। 20 अक्टूबर, शुक्रवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत के हीरो डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श और एडम जाम्पा रहे। वॉर्नर और मार्श ने शतकीय पारी खेली, वहीं जाम्पा ने चार खिलाड़ियों को आउट किया। 368 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत सधी रही। अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप के टूटते ही पाकिस्तान टीम ने लगातार अंतराल में विकेट खोए। पाकिस्तान टीम 45.3 ओवरों में 305 रनों पर ढेर हो गई।

पाकिस्तान ने भी की मजबूत शुरुआत

368 का टारगेट चेज करने उतरे पाकिस्तानी ओपनर्स अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। ओपनर्स ने 127 गेंदों पर 134 रन की साझेदारी की। अब्दुल्लाह 22वें ओवर में 64 रन बनाकर आउट हुए। अपना पहला ओवर फेंकने आए स्टोयनिस ने पहली ही गेंद पर उनका विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने 2 कैच छोड़े

ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग कुछ खास नहीं रही। फील्डर्स ने 2 कैच छोड़े। 12वें ओवर में अब्दुल्लाह शफीक का कैच शॉन एबट ने बाउंड्री पर छोड़ दिया। तब उनकी फिफ्टी पूरी नहीं हुई थी। इमाम उल हक को 18वें ओवर में जीवनदान मिला। पैट कमिंस ने मैक्सवेल की गेंद पर उनका कैच छोड़ा। उस वक्त इमाम 48 रन पर खेल रहे थे।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 367 रन बनाए, वॉर्नर-मार्श के शतक

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 368 रन का स्कोर खड़ा किया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने विस्फोटक शुरुआत की। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की जोड़ी ने 10 ओवर में 82 रन बना डाले थे। दोनों ने 203 बॉल पर 259 रन की ओपनिंग साझेदारी कर मजबूत स्कोर की नींव रखी, लेकिन बाद में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने कंगारुओं को 400 रन से पहले रोक लिया। डेविड वॉर्नर ने 163 और मिचेल मार्श ने 121 रन की शतकीय पारी खेली। वॉर्नर ने वनडे करियर का 21वां और वर्ल्ड कप का 5 शतक जमाया। शाहीन शाह अफरीदी ने 5 विकेट चटकाए, जबकि हारिस रऊफ को 3 सफलताएं मिलीं।

पाकिस्तान ने वॉर्नर को दिए 2 जीवनदान

पाकिस्तान की फील्डिंग काफी खराब रही। डेविड वॉर्नर को 5वें ओवर में ही जीवनदान मिला। शाहीन की गेंद पर उसामा मीर ने वॉर्नर का कैच छोड़ा, तब वे सिर्फ 10 रन बना पाए थे। इसके बाद वॉर्नर ने सेंचुरी जमा दी। सेंचुरी के बाद 33वें ओवर में अब्दुल्लाह शफीक ने उसामा की गेंद पर वॉर्नर का कैच छोड़ा। तब वॉर्नर 123 रन पर खेल रहे थे। इसके बाद 35वें ओवर में कप्तान बाबर आजम ने स्लिप पर स्टीव स्मिथ का कैच छोड़ा। गेंदबाजी उसामा कर रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप की। दोनों ने 203 गेंदों पर 259 रन बनाए। मिचेल मार्श 121 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले 2011 वर्ल्ड कप में ब्रैड हैडिन और शेन वॉटसन ने कनाडा के खिलाफ 183 रन की साझेदारी की थी।

Tags:
  • World Cup Cricket-2023
  • Australia beats Pakistan by 62 runs
  • Warner-Marsh's century
  • Australia's second win in the World Cup
  • वर्ल्ड कप क्रिकेट-2023
  • आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया
  • वॉर्नर-मार्श की सेंचुरी
  • आस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में दूसरी जीत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा