वर्ल्ड कप में पहले 2 मैच से बाहर हो सकते हैं शुभमन गिल, डेंगू की चपेट में आए, जानिए अब रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग ?
Rahul Garhwal | Oct 07, 2023, 24:00 IST
वर्ल्ड कप में पहले 2 मैच से बाहर हो सकते हैं शुभमन गिल, डेंगू की चपेट में आए, जानिए अब रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग ?
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वर्ल्ड कप में पहले 2 मैच से बाहर हो सकते हैं। वे डेंगू की चपेट में आ गए हैं। जानिए अब रोहित शर्मा के साथ कौन ओपनिंग करेगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। भारत अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर है। टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गए हैं। वे पहले 2 मैच से बाहर हो सकते हैं। भारत दूसरा मैच 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के साथ खेलेगा।
30 सितंबर से दिख रहे थे डेंगू के लक्षण
जब टीम इंडिया 30 सितंबर को पहले वॉर्म अप मैच के लिए गुवाहटी पहुंची थी, तब से ही गिल में डेंगू के लक्षण दिखने लगे थे। चेन्नई में उनके टेस्ट हुए और कन्फर्म हो गया कि उन्हें डेंगू हो गया है। एक राहत की बात ये है कि गिल ज्यादा कमजोरी या असहजता महसूस नहीं कर रहे हैं।
कोई रिस्क नहीं लेना चाहता टीम मैनेजमेंट
शुभमन गिल को लेकर टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका टीम से बाहर होना तय है। अफगानिस्तान के खिलाफ वे दूसरा मैच भी मिस कर सकते हैं।
रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा ओपनिंग ?
गिल के बाहर होने पर रोहित शर्मा के साथ दूसरे ओपन ईशान किशन हो सकते हैं। टीम मैनेजमेंट के पास केएल राहुल भी हैं, लेकिन वे 4 नंबर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके नंबर के साथ छेड़छाड़ करने का रिस्क शायद तक मैनेजमेंट नहीं लेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित और ईशान की जोड़ी भारतीय पारी की शुरुआत करती हुई नजर आ सकती है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari