साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से रौंदा, वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, एडन की सबसे तेज सेंचुरी, डसेन-डीकॉक ने ठोका शतक
BP Shrivastava | Oct 08, 2023, 24:00 IST
साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से रौंदा, वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, एडन की सबसे तेज सेंचुरी, डसेन-डीकॉक ने ठोका शतक
साउथ अफ्रीका ने वनडे वर्ल्ड कप के तीसरे दिन (7 अक्टूबर) श्रीलंका को 102 रन से हरा दिया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाने के साथ तीन रिकॉर्ड बना बना डाले।
स्पोर्ट्स डेस्क. साउथ अफ्रीका ने वनडे वर्ल्ड कप के तीसरे दिन (7 अक्टूबर) श्रीलंका को 102 रन से हरा दिया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाने के साथ तीन रिकॉर्ड बना बना डाले। साथ ही एडन मार्करम (106 रन), रासी वान डर डसन (108 रन) और क्विंटन डी कॉक (100 रन) ने सेंचुरी जमाईं।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकालबे में साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 44.3 ओवर में 336 रन ही बना सकी।
साउथ अफ्रीका ने बनाए 3 रिकॉर्ड
1- साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर
वर्ल्ड कप 2023 में तीसरे दिन, तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के खिलाफ टॉस हारने के बाद साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 428 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप में बनाया सबसे बड़ा स्कोर
WhatsApp Image 2023-10-07 at 11.29.30 PM.jpeg
2- वर्ल्ड कप की सबसे तेज सेंचुरी एडन मार्करम के नाम
साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी जमाई। मार्करम ने 49 गेंदों में शतक पूरा किया। एडन ने कुल 106 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 56 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्के जमाए।
3- एक पारी में 3 सेंचुरी पहली बार बनीं
मुकाबले में एडन के अलावा, रासी वान डर डसन (108 रन) और क्विंटन डी कॉक (100 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं। टूर्नामेंट में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टीम की एक पारी में तीन शतक आए हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari