ये कैसी कलह: पहले बहू का गला दबाया, पत्नी बचाने आई तो चाकू मारा, फिर खुद फांसी पर झूला

author-image
एडिट
New Update
ये कैसी कलह: पहले बहू का गला दबाया, पत्नी बचाने आई तो चाकू मारा, फिर खुद फांसी पर झूला

जबलपुर. यहां पर एक दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी महेंद्र ने पहले अपनी बहू (छोटे भाई की पत्नी) को मारा, फिर अपनी पत्नी को। जब उसे लगा कि दोनों मर गई हैं तो उसने फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक, आपसी कलह की वजह से आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

सबको मारने के बाद फांसी लगाई

पत्नी ने पुलिस को बताया कि चार महीने पहले देवर की शादी हुई थी। देवरानी को कई चीजों में दिक्कत थी, जिसकी वजह से पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। देवरानी- जेठानी में भी झगड़े होते थे। आरोपी महेंद्र और उसकी पत्नी में भी झगड़ा होता था। इससे गुस्साएं महेंद्र ने पहले बहू का गला गमछे से दबाया। पत्नी ने स्थिति देखी तो उसे बचाने के लिए दौड़ी तो महेंद्र ने उसपर भी चाकू से वार किया। ज्यादा खून बहने की वजह से पत्नी बेहोश हो गई। महेंद्र को जब लगा कि पत्नी और बहू मर गई तब उसने चार लाइन का सुसाइड नोट लिखा फिर फांसी लगा ली।

परिवार सदमें मैं

पत्नी को जब होश आया तब उसने पड़ोसी से मदद मांगी। इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है। घर के बाकी सदस्य फिलहाल शॉक में है। इस घटना के दौरान परिवार के कई सदस्य अलग- अलग जगह मौजूद थे।

first daughter in law aw then wife later hanging from the noose TheSootr Death of 2 people of same family